Dinesh Meena: राजस्‍थान में कांग्रेस नेता की हत्‍या, गुस्‍साए ग्रामीणों ने फूंक दी बस, मंत्री के खिलाफ भी नारे

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बारां जिले के अटरू पुलिस थाना इलाके में कांग्रेस नेता दिनेश मीणा की हत्‍या हुई है।

राजस्‍थान में कांग्रेस नेता दिनेश मीणा की हत्‍या कर दी गई। मामला बांरा जिले के अटरू पुलिस थाना इलाके के बंमोरी का है। दिनेश मीणा की हत्‍या के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। गुस्‍साए ग्रामीणों ने जमकर तोड़फोड़ की और बस को आग लगा दी।

Congress leader Dinesh Meena

दरअसल, कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता दिनेश मीणा पर जानलेवा हमला किया गया था। उसके बाद दिनेश मीणा को स्‍थानीय अस्‍पताल में प्राथमिक उपचार देकर जयपुर रैफर किया गया। जयपुर में उपचार के दौरान कांग्रेस नेता दिनेश मीणा ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने पोस्‍टमार्टम करवाकर दिनेश मीणा का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अब मामले में हत्‍या की धारा जोड़कर भी मामले की जांच कर रही है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। हालांकि गुस्‍साए ग्रामीणों ने झालावाड़ की ओर जा रही बस को आग लगा दी।

गुरुवार को दिनेश मीणा के शव का सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग कालातालाब गऊघाट तिराहा पर एकत्रित हो इंतजार कर रहे थे। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भीड़ ने मंत्री प्रमोद भाया के खिलाफ भी नारे लगाए।

सूचना पाकर बारां एसपी राजकुमार चौधरी, एएसपी जिनेंद्र कुमार जैन, सीओ अजीत मेघवंशी भी मौके पर पहुंचे और हालात को देखते हुए दिनेश कुमार मीणा के गांव में आरएसी के जवान तैनात किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+