Rajasthan Congress List: कांग्रेस ने राजस्थान की 5 सीटों पर किया प्रत्याशियों का ऐलान,कहां किसे मिला टिकट ?
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची आज जारी कर दी। जिसमें राजस्थान की 5 सीटों पर नामों का ऐलान किया है और सीकर सीट को सीपीआई(एम) के छोड़ दिया है।
कांग्रेस ने आज जारी की तीसरी सूची में राजस्थान के 5 लोकसभा सीटों पर नामों का ऐलान किया है। नामों के ऐलान के बाद लिस्ट का इंतजार कर रहे कांग्रेसियों को कुछ राहत मिली है।

राजस्थान में 5 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा, 1 सीट CPI-M के लिए छोड़ी है। राजस्थान में कांग्रेस ने जिन 5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किये हैं उसमें श्रीगंगानगर, जयपुर शहर, पाली, बाड़मेर, झालावाड़-बारां सीट शामिल है।
जयपुर शहर से सुनील शर्मा, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ से कुलदीप इंदौरा को,बारा-झालावाड़ से उर्मिला जैन भाया को, पाली से संगीता बेनीवाल को,जैसलमेर-बाड़मेर से उम्मेदाराम बेनीवाल को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। तो वहीं सीकर सीट पर लेफ्ट पार्टी के साथ गठबंधन हुआ।
इस एक सीट पर सीपीआई-एम अपना उम्मीदवार बाद में घोषित करेगी। इससे पहले कांग्रेस ने 10 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी। अब कांग्रेस की ओर से राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 16 सीटों पर उम्मीदवार की तस्वीर साफ हो गई है।
राजस्थान में लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार
श्रीगंगानगर- कुलदीप इंदौरा
जयपुर शहर- सुनील शर्मा
पाली- संगीता बेनीवाल
बारमेड़- उमेदा राम बेनीवाल
झालावाड़-बारां- उर्मिला जैन भाया
सीकर- Left for CPI(M)
हालांकि, कांग्रेस ने अभी भी पहले चरण में होने वाले सभी 12 सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं किये हैं। अभी भी इसमें जयपुर ग्रामीण, करौली धौलपुर, दौसा और नागौर सीटों पर उम्मीदवार घोषित होना बाकी है। जहां पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है।
इन 12 सीटों पर होगा पहले चरण का मतदान
गंगानगर
बीकानेर
चूरू
झुंझुनूं
सीकर
जयपुर ग्रामीण
जयपुर शहर
अलवर
भरतपुर
करौली धौलपुर
दौसा
नागौर
बता दें, कांग्रेस ने गुरुवार (21 मार्च) को पूरे देश के 57 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें अरुणाचल प्रदेश की 2, गुजरात की 11, कर्नाटक की 17, महाराष्ट्र की 6, तेलंगानी की 5, पश्चिम बंगाल की 8, पुदुचेरी की 1 और राजस्थान की 6 सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।
वहीं, राजस्थान में आज कोटा सीट को लेकर काफी चर्चा हो रही थी. जिसमें कहा जा रहा था कि कोटा सीट उम्मीदवार की घोषणा होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कोटा सीट के लिए प्रहलाद गुंजल का नाम सामने आ रहा है जिन्होंने 21 मार्च को कांग्रेस ज्वाइन किया है।












Click it and Unblock the Notifications