कोटा के बाद Sikar में कोचिंग Student ने दी जान, करौली का कौशल कर रहा था NEET की तैयारी
coaching Student Suicide in Sikar: राजस्थान के कोटा में आठ माह में कोचिंग संस्थानों के 23 छात्रों ने सुसाइड कर लिया। अब सीकर में मामला सामने आया है।
NEET Student Suicide in Sikar: राजस्थान के कोचिंग संस्थानों मेडिकल-इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों की खुदकुशी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोटा के बाद अब सीकर में भी कोचिंग छात्र ने सुसाइड किया है।
सीकर में सोमवार दोपहर को कोचिंग छात्र का शव छात्रावास में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृतक की शिनाख्त राजस्थान के करौली जिले के गांव रायसना के कौशल कुमार के रूप में हुई है।

कौशल कुमार सीकर के एक निजी में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। सोमवार दोपहर को उसके कमरे का दरवाजा काफी समय तक बंद रहा। अनहोनी की आशंका पर हॉस्टल संचालक ने सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस को सूचना दी।
सीकर की उद्योग नगर पुलिस थाना के एएसआई महेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सूचना पाकर छात्रावास पहुंचे और दरवाजा तुड़वाकर अंदर कमरे में प्रवेश किया। शव को फांसी के फंदे से नीचे उताकर एसके अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।
सीकर में कोचिंग छात्र की आत्महत्या का इस साल यह पहला मामला है। उधर, कोटा में कोचिंग छात्रों की सुसाइड का मामला देशभर की सुर्खियों में है। कोटा में इस साल आठ माह में 25 छात्रों ने मौत को गले लगा लिया।
कोटा में कोचिंग छात्रों के बढ़ते सुसाइड केस को देखते हुए स्थानीय प्रशासन व सरकार ने कई कदम भी उठाए हैं। कोटा में छात्रों के सारे टेस्ट पर दो माह के लिए रोक लगाई गई है। छात्रावासों में एंट्री सुसाइड डिवाइस व चार-चार घंटे फन क्लास लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। कोटा सुसाइड मामलों की जांच के लिए राज्य स्तरीय कमेटी का भी गठन किया गया है।
बता दें कि राजस्थान में कोटा के बाद सीकर तेजी से कोचिंग हब बनता जा रहा है। सीकर में नवलगढ़ व पिपराली रोड पर जगह-जगह कोचिंग संस्थान व गली-गली में छात्रावास बने हुए हैं। देशभर से हजारों छात्र सीकर में इंजीनियर व डॉक्टर बनने की तैयारी कर रहे हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications