सीएम गहलोत ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को किया नमन, बोल- देश उनके योगदान का है ऋणी
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कई बड़े नेताओं ने उन्हें याद किया। पीएम मोदी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा सीएम गहलोत जैसे दिग्गज नेताओं ने पूर्व सीएम को याद किया। सीएम गहलोत ने कहा कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को योगदान का देश हमेशा ऋणी रहेगा।
पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। शक्ति स्थल पहुंचकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पुष्पांजलि अर्पित की।

इस मौके पर सीएम गहलोत ने दो ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने कहा, देश के मान संवर्धन व खाद्य सुरक्षा क्षेत्र में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का योगदान बेहद अहम है, जिसका देश ऋणी रहेगा। सीएम एक और ट्वीट में पूर्व प्रधानमंत्री के नमन किया। उन्होंने कहा, "देशहित में सशक्त निर्णय व दृढ़ व्यक्तित्व की प्रतिमूर्ति प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को जयंती पर सविनय नमन।"
वहीं राहुल गांधी ने एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट अपनी दादी इंदिरा गांधी को समर्पित किया। उन्होंने कहा की इंदिरा उनकी ताकत थीं। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, "मेरी ताकत, मेरी दादी! मैं हमेशा उस भारत की रक्षा करूंगा जिसके लिए आपने अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। आपकी यादें हमेशा मेरे साथ हैं, मेरे दिल में हैं।"
पीएम मोदी ने रविवार को इंदिरा गांधी को उनकी 105वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "उनकी जयंती पर, भारत की पूर्व प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि।"
इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को हुआ था। वे 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 31 अक्टूबर, 1984 को अपनी हत्या होने तक पीएम के पद पर रहीं। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ी।












Click it and Unblock the Notifications