Rajasthan: विधायक जुबेर खान का निधन, मुख्यमंत्री भजनलाल सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने अलवर पहुंच जताया शोक

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज अलवर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात के बाद दिवंगत रामगढ़ विधायक जुबेर खान के घर पहुंच शोकाकुल परिवार से मुलाकात की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को अलवर पहुंचे। अलवर के सेंट्रल स्कूल में उनका हेलीकॉप्टर उतरा। उसके बाद उन्होंने भाजपा नेताओं से मुलाकात की और सीधे संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने के लिए केशव कृपा पहुंचे।

मोहन भागवत से मुलाकात के बाद वो सीधे रामगढ़ विधायक जुबेर खान के घर पहुंचे और वहां परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने रोहिताश शर्मा से भी मुलाकात की। कुछ समय पहले रोहिताश शर्मा के पुत्र का निधन हुआ था।

cm-bhajanlal-sharma-reached-alwar-and-expressed-condolences-on-the-death-of-late-mla-zuber-khan

मोहन भागवत के साथ मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कुछ देर तक वार्ता हुई। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ, बहरोड़ विधायक जसवंत यादव सहित भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने केशव कृपा में मोहन भागवत से मुलाकात के दौरान मौजूद हालात की जानकारी भी दी और उनसे आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर वन मंत्री संजय शर्मा लगातार उनके साथ रहे। मंत्री संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री के पूरे कार्यक्रम को लेकर मीडिया से चर्चा भी की।

वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक सहित अनेक नेतागण स्वर्गीय जुबेर खान के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए अलवर पहुंचे। दिनभर नेताओं की आवाजाही बनी रही।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने कटी घाटी के समीप स्थित दिवंगत जुबेर खान के निवास पर दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी ।

उसके बाद शोकाकुल परिवार के सदस्यों को इस असहनीय कष्ट को सहन करने हेतु ढांढस बंधाया। उनके दोनों पुत्रों आदिल जुबेर और आर्यन जुबेर से कहा कि दुःख की इस घड़ी में हिम्मत से काम ले और परिवार को संभाले।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, पूर्व विधायक संयम लोढा, बलजीत यादव सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+