राजस्थान: आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के दूसरे चरण का आगाज, 1 करोड़ परिवारों को मिलेगा फ्री में इलाज
जयपुर। Ayushman Bharat-Mahatma Gandhi Rajasthan Health Insurance Scheme राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को आयुष्मान भारत-महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के नए चरण का शुभांरभ कर दिया। ये उद्घाटन कार्यक्रम राजधानी जयपुर में आयोजित किया गया। इस योजना के नए चरण के उद्घाटन के साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को 1800 करोड़ रुपए की सौगात दे दी है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना और डायलिसिस को शामिल करके योजना के नए चरण में 1800 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिसमें 1400 करोड़ रुपए राज्य सरकार देगी और 400 करोड़ रुपए केंद्र सरकार देगी।

प्रदेश के 1 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिलेगा योजना का फायदा
आपको बता दें कि आयुष्मान भारत-महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना के नए चरण के तहत लाभार्थियों को अब 3.30 लाख के स्थान पर 5 लाख रुपए का निशुल्क उपचार मिल सकेगा। इस योजना से प्रदेश के 1.10 करोड़ परिवारों को निशुल्क उपचार की सुविधा मिल सकेगी। इसमें सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र परिवार भी शामिल किये जा रहे हैं। योजना के तहत लाभार्थी को सामान्य बीमारियों के लिए 50 हजार रुपये और गंभीर बीमारियों के लिए 4.50 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिल सकेगा। इसमें NFSA के 98 लाख लाभार्थी परिवार भी शामिल होंगे। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को अस्पताल में आधार कार्ड या फिर जनाधार कार्ड दिखाना होगा।
इस योजना में गंभीर बिमारियों को किया गया है शामिल
जानकारी के अनुसार, योजना में पैकेज की संख्या भी 1401 से बढ़ाकर 1576 कर दी गई है। स्वास्थ्य बीमा की इस योजना के पैकेज की सूची में कोविड-19 और हीमोडायलिसिस जैसे गंभीर रोगों को भी शामिल किया गया है। इसमें भर्ती से 5 दिन पहले और डिस्चार्ज के 15 दिन बाद तक का चिकित्सा खर्च लाभार्थी परिवार को उपलब्ध कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications