भाजपा पर भड़के सीएम गहलोत, कहा- 'सत्ता का दुरुपयोग कर रही है मोदी सरकार'

जयपुर, 3 जून। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि 'भाजपा बदले की भावना के साथ काम कर रही है।' ED की ओर से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस जारी होने पर भड़के अशोक गहलोत ने कहा कि 'सबकुछ भाजपा के इशारे पर हो रहा है।'

सत्ता का दुरुपयोग कर रही है मोदी सरकार: गहलोत

उन्होंने इस बारे में तीन ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'पहले से ही अदालत में चल रहे केस में ED द्वारा नोटिस देना सत्ता का दुरुपयोग कर मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे विपक्ष के दमन की पराकाष्ठा है। ऐसे नोटिस श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी को तानाशाही सरकार के खिलाफ आम आदमी की आवाज उठाने से नहीं रोक सकते।'

राहुल गांधी के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है

इसके बाद उन्होंने कहा कि 'इन अखबारों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों पर आक्षेप लगाकर NDA सरकार कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है।'

अपने तीसरे और अंतिम ट्वीट में सीएम गहलोत ने कहा कि 'आजादी की लड़ाई के दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू ने नेशनल हेराल्ड एवं कौमी आवाज अखबार शुरू किए जिनका आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान रहा है। आजादी के बाद महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू ने नवजीवन अखबार शुरू किया था।'

सोनिया गांधी और राहुल गांधी को सम्मन जारी

मालूम हो कि प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को सम्मन जारी किया है। जिसके बाद आठ जून को सोनिया गांधी को ईडी के समझ पेश होना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+