राजस्थान: CM गहलोत के भाई को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया, उर्वरक के अवैध निर्यात का है आरोप
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई को प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस भेजा है। साथ ही सोमवार को उन्हें दिल्ली स्थित ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया। ये नोटिस उर्वरक के अवैध निर्यात से जुड़ा हुआ है। जिसकी जांच का जिम्मा ईडी के पास है। सूत्रों के मुताबिक अग्रसेन गहलोत अपने वकीलों के साथ ईडी ऑफिस जाएंगे। इससे पहले वो पिछले महीने ही जांच एजेंसी के सामने पेश हुए थे।

जानकारी के मुताबिक अग्रसेन गहलोत पर उर्वरकों के निर्यात में अनियमितता का आरोप लगा है। इस मामले में उनसे पहले भी पूछताछ की गई थी। जिसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। साथ ही राजस्थान उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की। वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली, साथ ही कोर्ट ने जांच एजेंसी का सहयोग करने के निर्देश दिए। हालांकि कोर्ट ने साफ किया था कि ईडी बिना कोर्ट के आदेश के उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगी।
पायलट के साथ विवाद के वक्त उठा मामला
पिछले साल राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बगावत कर दी थी। उस दौरान वो अपने साथ कई विधायकों को लेकर राज्य से बाहर चले गए थे। तभी 7 जुलाई 2020 को राजस्थान में कई जगहों पर सीएम गहलोत के परिजनों के खिलाफ छापेमारी की गई। उस दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि जनता द्वारा चुनी गई सरकार को गिराने के लिए केंद्र ये छापेमारी करवा रही है। बाद में गहलोत के बेटे अनुपम ईडी के सामने पेश हुए और अपना बयान दर्ज करवाया।
कृषि से जुड़ा है व्यवसाय
आपको बता दें कि अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन फर्टिलाइजर से जुड़ा काम करते हैं। उन्होंने 1980 से पहले ही एक दुकान खोली थी। जिसका नाम 'अनुपम कृषि' है। इसी दुकान पर 7 करोड़ के सीमा शुल्क में हेरफेर का आरोप है। ये दुकान सीएम गहलोत का चुनाव कार्यालय भी बनती है।












Click it and Unblock the Notifications