भरतपुर जेल में पंखा चलाने की बात पर कैदियों के गुटों में भिड़ंत, दो कैदी घायल
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में स्थित सेंट्रल जेल सेवर में कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंंसे चले। दो कैदी घायल हो गए। जेल प्रशासन ने उनको नार्मल बैरक से हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा है।

जानकारी के अनुसार झगड़ा जेल की बैरक नंबर 8 में हुआ, जहां सजायाफ्ता मुल्जिमों ने विचाराधीन कैदियों पर हमला बोल दिया और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा भी पंखा चलाने को लेकर हुआ। जहां एक पक्ष पंखा चलाने की कह रहा था तो दूसरा पक्ष पंखा नहीं चलाने की जिद कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
सेंट्रल जेल सेवर के अधीक्षक सुधीर प्रताप पुनिया ने बताया कि जेल में बंद कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे, जिनमे दो घायल कैदी रविंद्र व सोनू मीणा को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। वहीं, दूसरी तरफ कोरोना से बचने के लिए जेल को सेनिटाइजेशन कराया जा रहा है। जहां बंद कैदी इस माहमारी से बच सके। साथ ही कैदियों के परिजनों को भी जेल में उनसे मिलने की छूट बंद कर दी है। हालांकि विशेष परिस्थितियों में ही परिजनों को कैदियों से मिलाया जा सकता है।
जेल में बंद सभी कैदियों की कोरोना वायरस के चलते स्क्रीनिंग भी करवाई गई। अभी तक कोई भी कैदी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। जेल में ऐसे कैदी जो नए आ रहे हैं या अन्य जगहों से ट्रांसफर होकर आ रहे हैं। उनके लिए जेल में अलग से वार्ड बनाया गया है। वहां चिकित्सक उनकी देखभाल करते हैं और उनकी जांच करने के बाद ही उनको बैरक में शिफ्ट किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications