Lok Sabha Election: नागौर में वोटिंग के बीच भाजपा प्रत्याशी के गांव में हो गई झड़प? कौन हुए घायल
Lok Sabha Elections: नागौर में लोकसभा चुनाव के मतदान के बीच शुक्रवार को ज्योति मिर्धा और हनुमान बेनीवाल के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में भाजपा नेता घायल हो गए।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुक्रवार को हुई। पहले चरण में देश की कुल 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ।

प्रशासनिक दावे के अनुसार छिटपुट झड़प के बीच मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। लेकिन राजस्थान में पहले चरण की वोटिंग के दौरान नागौर में हुई घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
नागौर में भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा के गांव कुचेरा में दो पक्षों में मारपीट हुई। यहां ज्योति मिर्धा और हनुमान बेनीवाल के समर्थकों में बहस के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में झगड़े का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
दोनों पक्षों में हुई इस मारपीट में हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कुचेरा नगर पालिका के अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा चोटिल हो गए। उनके सिर और आंख के पास चोट लगी।
पोलिंग बूथ पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया जिससे तेजपाल मिर्धा को सर व आंख के पास चोट लगी। तेजपाल मिर्धा पर हुए हमले के बाद उनके समर्थक और हनुमान बेनीवाल के समर्थक आपस में भिड़ गए इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों ही पक्षों को अलग किया। कुचेरा नगर पालिका अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा को प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया।
नागौर में हो गया बवाल pic.twitter.com/P2VoUGBjbG
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) April 19, 2024
दरअसल नागौर में लोकसभा चुनाव के मतदान के बीच इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समर्थक और कांग्रेस से निष्कासित कार्यकर्ता आपस में मतदान की बात को लेकर उलझ गए. जिस पर वहां पर मौजूद कांग्रेस से निष्कासित वर्तमान कुचेरा नगर पालिका अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा जो वहां पर मौजूद थे। उन पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया।
तेजपाल मिर्धा के सिर और आँख के पास चोट लग गई. जिससे वह लहलुहान हो गए। वही जैसे ही प्रशासन को झगड़े की सूचना मिली तो तुरंत ही मौके पर क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची और दोनों ही पक्षों को अलग किया और एतिहायतन वहां पर सुरक्षा बल तैनात किया गया।
घटना के बाद सूचना मिलने पर आरएलपी सुप्रीमो के भाई नारायण बेनीवाल भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। कांग्रेस से निष्कासित कुचेरा नगर पालिका अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा ने कुचेरा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिए।
वहीं कुचेरा थाना अधिकारी ने बताया कि दोपहर में मतदान की बात को लेकर कुचेरा नगर पालिका अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा और अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच में झगड़ा हुआ था जिसमें तेजपाल मिर्धा को चोट आई थी और उनकी रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब आसपास के कैमरे के आधार पर जो भी लोग झगड़े में शामिल थे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
दूसरी ओर लोकसभा क्षेत्र नागौर के कुचेरा नगरपालिका में दो दलों के भिड़ंत की खबरें प्रसारित होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने सहायक रिटर्निंग अधिकारी खींवसर से तथ्यात्मक जानकारी ली।
एआरओ खींवसर ने बताया कि एरिया मजिस्ट्रेट,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर एवं वृताधिकारी मुंडवा मौक पर पहुंचें। उन्होंने बताया कि कुचेरा नगरपालिका में स्थित 14 बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान जारी है। दो गुटों की आपसी झड़पें बाजार में हुई जिसे पर पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications