मामी ने तुड़वाई सगाई तो घर से भाग गए लड़का-लड़की, लव मैरिज के बाद सता रहा गोली मारने का डर
churu love marriage: प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज के बाद चूरू एसपी के पास पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है। सुशीला व उदय को अपनों से ही जान का खतरा है।
churu love Story: राजस्थान के चूरू जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। लव मैरिज के बाद प्रेमी जोड़े को गोली मार देने का डर सता रहा है। दोनों ने चूरू एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार चूरू के वार्ड 42 सुशीला कंवर (22) और झुंझुनूं जिले के गांव कलोठा निवासी उदय सिंह (24) ने हाल ही घर से भागकर शादी की है। दोनों ने दो अगस्त को घर छोड़ा था और गुजरात चले गए थे। वहां से शादी करके लौटे हैं।

मीडिया से बातचीत में सुशीला कंवर ने बताया कि उसने और उदय ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। उदय से उसकी जान पहचान ननिहाल में पांच साल पहले हुई थी। फिर दोनों रिलेशन में आ गए।
पांच साल तक एक-दूसरे से मोबाइल पर बातें करते रहे। मिलते भी रहे। इस बीच घर वालों को इनके प्यार के बारे में पता चला गया तो सुशीला के परिजनों ने उसकी उदय सिंह से सगाई कर दी। दोनों की शादी होने वाली थी।
सुशीला का आरोप है कि परिजन तो मान गए थे, मगर मामी को उदय के साथ उसका रिश्ता पसंद नहीं आया और उसने सगाई तुड़वा दी। श्रीडूंगरगढ़ में उसके दूसरे रिश्ते की बात चलाने लगी। जब इसका पता सुशीला व उदय को चला तो दोनों घर से भाग गए।
गुजरात से लव मैरिज करके लौटे तो इन्हें गोली मारने की धमकी मिलने लगी। इस पर सुशीला व उदय चूरू पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने दोनों को पूरी सुरक्षा मुहैया करवाने का आश्वासन दिया।
बता दें कि सुशीला दो भाई बहनों में सबसे बड़ी है जबकि उदय सिंह चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का है। चूरू शहर में दोनों की लव स्टोरी चर्चा में है।












Click it and Unblock the Notifications