चुरू में 2 युवकों ने मां-बच्चे को कार ​में लिफ्ट दी, फिर मार डालने की धमकियां देते हुए किया रेप

जयपुर। राजस्थान में चूरू जिले में एक महिला से कार सवार दो युवकों ने दुष्कर्म किया। युवकों ने उस महिला को कार में लिफ्ट देने के बहाने अगवा किया। महिला के साथ उसका बच्चा भी था। युवकों ने चलती कार में उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला की गोद बैठे उसके डेढ़ साल के बच्चे को मारने की धमकियां दीं। महिला का दुरूकर्म किया। साथ ही ​वीडियो भी रिकॉर्ड किया। वारदात के उपरांत एक जगह छोड़कर भाग गए। हालांकि, लोकलाज के डर से महिला ने पुलिस में तब उनकी शिकायत नहीं की।

churu woman physically harassed by two youths in car

करीब 20 दिन बाद उनमें से एक युवक पीड़िता के घर आ गया और रेप के वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने साथ चलने का दबाव बनाने लगा। इससे परेशान होकर महिला ने चुरू पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। महिला ने शिकायत दी कि रेप की वारदात 22 सितंबर को अंजाम दी गई थी।

वह अपने डेढ़ साल के बीमार बच्चे के इलाज के लिए पास के ही गांव से चुरू राजकीय भारतीय अस्पताल आई थी। बच्चे को दिखाकर वापस अपने गांव जाने के लिए वह चुरू सर्किल के पास बस का इंतजार कर रह थी। तभी पास के ही गांव के दो युवक कन्हैया लाल और योगेश कुमार कार से वहां आए। फिर, लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर उसका रेप किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+