Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेटे के चाह में 41 साल की महिला का 12वां प्रसव, 11 बेटियों के बाद पैदा हुआ बेटा

चूरू। 41 साल गुड्डी 12 बच्चों की मां है। 12वां प्रसव 20 नवंबर को ही हुआ है। इस बार गुड्डी बेहद है। वजह ये कि 11 बेटियों के बाद बेटा पैदा हुआ है। खास बात यह है कि यह बच्चा पैदा होने के साथ ही मामा भी बन चुका है। गुड्डी राजस्थान के चूरू जिले की तारानगर तहसील के गांव झाड़सर की रहने वाली है।

churu woman gave birth 12th baby in 41 year age

बता दें कि गावं झाड़सर का कृष्ण कुमार भट्टे पर चाय की दुकान चलाता है। इस दंपति की बड़ी बेटी 22 साल की है। गुड्डी की तीन बेटियों की शादी भी हो चुकी है, जिनमें एक की शादी धीरवास और दो की शादी नापासर में हुई है। गुड्डी का नवजात बेटा जन्म के साथ मामा भी बन गया है क्योंकि उसकी बड़ी बहन को भी बेटा हो चुका है।

गुड्डी ने बताया कि उसकी 3 बेटियां प्राइवेट स्कूल में और बाकी सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं। दो छोटी बेटियां अभी घर में रहती हैं। भले ही सरकार जनसंख्या नियंत्रण के लिए कितनी भी योजनाएं शुरू कर दे, लेकिन जब तक हमारे समाज मे बेटा पैदा करने की चाह बनी रहेगी तब तक जनसंख्या नियंत्रण के लिए बनाई गई योजनाएं बेमानी साबित होती रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+