Krishan Sihag Churu : मजदूर के बेटे कृष्ण सिहाग ने FB में ढूंढी बड़ी गलती, मिला 1.10 लाख का ईनाम

चूरू, 3 जून। राजस्थान के चूरू जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर स्थित गांव मोलीसर बड़ा के युवक कृष्ण सिहाग ने कमाल कर दिखाया। इसने फेसबुक की बड़ी गलती को खोज निकाला है। इस पर फेसबुक सिक्योरिटी सेंटर ने कृष्ण 1500 डालर (एक लाख दस हजार रुपए) का ईनाम भी दिया है।

Recommended Video

    Krishan Sihag Churu : मजदूर के बेटे कृष्ण सिहाग ने FB में ढूंढी बड़ी गलती, मिला 1.10 लाख का ईनाम
    बिना किसी ट्रेनिंग के ढूंढी गलती

    बिना किसी ट्रेनिंग के ढूंढी गलती

    वन इंडिया हिंदी से बातचीत में कृष्ण सिहाग चूरू ने बताया इसके लिए कोई खास ट्रेनिंग नहीं ली और ना ही कोई विशेष कोर्स किया। यह सब उसने अपने सैकंड हैंड लेपटॉप और मोबाइल से कर डाला। उसे पेज सॉर्स और एचटीएमएल की थोड़ी बहुत जानकारी थी।

    कृष्ण कुमार सिहाग चूरू राजस्थान

    कृष्ण कुमार सिहाग चूरू राजस्थान

    अब कृष्ण कुमार सिहाग का सपना है कि फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर जैसी बड़े एप्प में बगस को ढूंढकर सामने लाना है। छात्र कृष्ण कुमार वेब सिक्योरिटी रिर्सचर बनना चाहता है, लेकिन घर की आर्थिक हालत खराब होने के कारण राह थोड़ी मुश्किल लग रही है।

     फेसबुक सिक्योरिटी सेंटर को भेजा मैसेज

    फेसबुक सिक्योरिटी सेंटर को भेजा मैसेज

    कृष्ण कुमार ने बताया कि उसने 3 मई 2021 को फेसबुक सिक्योरिटी केंद्र को मैसेज भेजकर लिखा कि फेसबुक के पेज पर कोई यूजर अपाइटमेन्ट बुक करता है तो यूजर के मोबाइल नम्बर पेज एडमिन को लीक हो रहे थे। यानि किसी फेसबुक पेज पर जुड़ने वाले करोड़ों यूजर की प्राइवेसी पेज एडमिन को मिल रही थी।

     स्क्रीनशॉट व वीडियो भिजवाए

    स्क्रीनशॉट व वीडियो भिजवाए

    कृष्ण कुमार ने इस गलती के बारे में फेसबुक को बताया तो उन्होंने रिप्लाई दिया कि वे इसे समझ नहीं पा रहे हैं। इसके बाद उसने गलती के स्क्रीनशॉट और वीडियो फेसबुक सिक्योरिटी सेंटर को भिजवाए। इस पर फेसबुक सिक्योरिटी ने स्वीकार किया की उन्होंने इस एरर को ढूंढ लिया है और इसे फिक्स कर दिया।

    ईनाम के पैसों से खरीदेगा पीसी

    ईनाम के पैसों से खरीदेगा पीसी

    कृष्ण ने बताया कि फेसबुक सिक्योरिटी टीम के द्वारा उसे एक लाख दस हजार रुपए की रिवार्ड राशि दी गई है। इस राशि का उपयोग कृष्ण नया पीसी खरीदने में करेगा, क्योंकि उसका हैंड पीसी अब काफी पुराना हो गया है।

    पिता विदेश में करते हैं मजूदरी

    पिता विदेश में करते हैं मजूदरी

    किशन के पिता गोपाल राम विदेश में मजदूरी करते हैं। माता गायत्री देवी हाउस वाइफ हैं। भाई सुशील कुमार पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार खेती बाड़ी करता है। गांव के सरकारी स्कूल में दसवीं तक पढ़ने के बाद कृष्ण ने चूरू के सरकारी स्कूल में एडमिशन लिया और 12वीं तक पढाई की।

    बीएड कर रहा फेसबुक ढूंढने वाला कृष्ण कुमार

    बीएड कर रहा फेसबुक ढूंढने वाला कृष्ण कुमार

    उसके बाद घर की स्थिति को देखते हुए उसने कॉलेज की पढाई प्राइवेट शुरू की। अब वह बीएड कर रहा है। चूरू के कृष्ण कुमार सिहाग कभी कम्प्यूटर इन्स्टीटयूट या कोचिंग नहीं गया, लेकिन कम्प्यूटर का ज्ञान इतना कि फेसबुक सिक्योरिटी को चुनौती देते हुए बड़ी गलती निकाल दी।

     एक महीने में आ गया ईनाम

    एक महीने में आ गया ईनाम

    कृष्ण बताते हैं कि उसने तीन मई को फेसबुक की इस गलती को रिपोर्ट किया था। फिर फेसबुक के सिक्योरिटी सेंटर ने 10 मई को माना कि यह बड़ी गलती है, जिसे उन्होंने 20 मई को दुरस्त कर दिया और एक जून को कृष्ण को एक लाख से ज्यादा ईनाम भेज दिया।

    कृष्ण ने फेसबुक पर कैसे ढूंढ़ी गलती

    कृष्ण ने फेसबुक पर कैसे ढूंढ़ी गलती

    कृष्ण सिहाग के अनुसार वे काफी समय फेसबुक पर कोई गलती ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इसके लिए फेसबुक पर ट्रायल पेज बना रखा था, जिस पर कृष्ण ने एक दिन अपने दूसरी आईडी से अप्वाइंटमेंट बुक किया तो पेज एडमिन को यूजर के मोबाइल नंबर पता चल गए जबकि उस आईडी में मोबाइल नंबर प्राइवेट किए हुए थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+