चूरू में पहली समलैंगिक शादी : युवती को बहन की ननद से हो गया प्‍यार, घर से भागकर की शादी

चूरू, 13 जनवरी। राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ में दो लड़कियों की दोस्ती प्यार में बदल गई। एक साल पहले दोनों ने एक दूजे को अपना दिल दिया और फिर साथ जीने मरने के कसमों वादों के साथ शादी भी कर ली। संभवतया यह चूरू जिले की पहली समलैंगिक शादी है।

बहन के ससुराल आयी थी

बहन के ससुराल आयी थी

दरअसल, हरियाणा की 22 वर्षीय युवती एक साल पहले रतनगढ़ में अपनी बहन के ससुराल आयी थी। यहां उसकी दोस्ती बहन की 18 वर्षीय ननद के साथ हो गई। दोनों में मुलाकातों का दौर चला और नजदीकियां इतनी बढ़ी कि दोनों ने शादी कर ली।

 बुधवार को दस्‍तयाब किया

बुधवार को दस्‍तयाब किया

रतनगढ़ निवासी 18 वर्षीय युवती 12 नवंबर 2021 की रात को अपने घर से निकल गई तथा हरियाणा के आदमपुर मंडी निवासी 22 वर्षीय युवती के साथ और करीब दो माह तक हरियाणा के जींद में दोनों एक साथ रह रही हैं।

बुधवार को दस्‍तयाब किया

बुधवार को दस्‍तयाब किया

रतनगढ़ के पंडितपुर निवासी युवती के पिता ने थाने में बेटी के लापता होने की गुमशुदगी 14 नवंबर को दर्ज करवाई थी। पुलिस ने युवती के गायब होने के मामले को गंभीरता से लिया। अब दोनों को बुधवार को दस्‍तयाब किया। दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ गई। रतनगढ़ निवासी 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि वह स्वतंत्र जीवन जीना चाहती है, वहीं हरियाणा निवासी 22 वर्षीय युवती ने कहा कि वह और उसकी प्रेमिका एक-दूसरे को प्यार करती हैा साथ में रहना चाहती है।

दोनों अब एक साथ रहना चाहती हैं

दोनों अब एक साथ रहना चाहती हैं

हरियाणा निवासी युवती ने बताया कि उसकी बड़ी बहिन का ससुराल रतनगढ़ के पंडितपुर क्षेत्र में है। वह करीब एक साल पहले यहां आई थी, तब उसकी मुलाकात युवती से हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ी तो वह और उसकी प्रेमिका अब एक साथ रहना चाहती हैं। इसी के चलते उन्होंने शादी कर ली। परिवार के साथ-साथ पुलिस और अधिकारियों ने दोनों को काफी समझाया, लेकिन दोनों नहीं मानीं और फिर पुलिस ने उन्हें स्वतंत्र जीवन के लिए थाने से भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+