Bulbul Churu: ब्यूटी पार्लर संचालिका बुलबुल की मौत, होटल सनसिटी से चूरू अस्‍पताल के मुर्दाघर तक हंगामा

Beauty parlor News Churu: राजस्‍थान चूरू जिला मुख्‍यालय पर ब्‍यूटी पार्लर बुलबुल की मौत पर हंगामा हो रहा है। बुलबुल का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ होटल में संचालित ब्‍यूटी पार्लर में मिला है।

सूचना पाकर पहुंची चूरू पुलिस ने शव को भरतीया अस्‍पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। मुर्दाघर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हो रही है। बुलबुल के परिजनों ने उसकी हत्‍या की आशंका जताते हुए शव लेने से इनकार किया है।

Hotel Suncity churu

जानकारी के अनुसार चूरू के वार्ड नंबर 27 की रहने वाली 24 वर्षीय बुलबुल अविवाहित थी। वह चूरू के होटल सनसिटी के ब्‍यूटी पार्लर में काम करती थी। शनिवार शाम को वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे फोन किया। काफी प्रयासों के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजन होटल पहुंचे।

होटल के ब्‍यूटी पार्लर में बुलबुल का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव नीचे उतरावकर चूरू के डेडराज भरतीया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। पहले होटल और बाद में चूरू के जिला अस्‍पताल के मुर्दाघर के बाहर बड़ी संख्‍या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

Churu girl Bulbul beauty parlor

बुलबुल के परिजनों ने आशंका जताई है कि उसकी हत्‍या करके शव लटकाया गया है। परिजनों ने मांग की कि मेडिकल बोर्ड से पोस्‍टमार्टम और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+