Cm Bhajanlal News: लोकसभा चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल का मास्टर प्लान....जानिए आप भी

Rajasthan Lok Sabha Election: प्रदेश में 25 लोकसभा सीटों पर नेताओं के साथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोर्चा सम्भाल लिया है।

आज भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झुंझुनूं,सीकर और अजमेर में लोकसभा कलस्टर के साथ कोर कमेटी की बैठक को सम्बोधित किया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित भाजपा के प्रत्याशी,पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chief-minister-bhajanlal-sharma-prepared-master-plan-for-hat-trick-in-lok-sabha-elections

सीएम भजनलाल शर्मा से संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि यमुना जल समझौते पर कांग्रेस ने आमजन को गुमराह किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब एमओयू साइन हुआ है।

अब शेखावाटी के झुंझुनूं, सीकर, चूरू और नीम का थाना जिले के लोगों को यमुना जल समझौते से पीने के साथ ही सिंचाई के लिए पानी भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज झुंझुनूं के राजघराना रिसोर्ट में अलवर, सीकर व झुंझुनूं लोकसभा और चूरू के दा ग्रांड शेखावाटी होटल में बीकानेर, चूरू व श्रीगंगानगर लोकसभा की क्लस्टर कार्यकर्ता, कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए और भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी कार्यक्रमों के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर लोकसभा चुनाव में राजस्थान की 25 की 25 सीटें भाजपा की झोली में होगी। फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के ध्येय को ध्यान में रखते हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलानी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विजयी माला पहनानी है। इसके लिए योजना के अनुसार तीव्रता से काम करना है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को झुंझुनूं-सीकर लोकसभा कलस्टर के साथ कौर कमेटी की बैठक को संबोधित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राजस्थान सरकार के मध्य यमुना जल समझौता हो गया है।

शेखावाटी के लोगों को पीने का पानी तो मिलेगा ही साथ में सिंचाई के लिए भी जल उपलब्ध होगा। ये मोदी की गारंटी है जिसका शिलान्यास मोदी सरकार करती है, उसका उद्घाटन भी उसकी कार्यकाल में पूरा होता है।

यमुना जल समझौते से झुंझुनूं, सीकर, चूरू और नीम का थाना जिले के लोगों को पेयजल समस्या का निदान होगा और शेखावाटी की धरती सोना उगलेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों तक शेखावाटी के लोगों को गुमराह किया और गरीब व किसान के साथ धोखा किया। शेखावाटी में पानी की समस्या को कांग्रेस नेताओं ने नजर अंदाज कर वोटों की खातिर केवल तृष्टीकरण की नीति पर कार्य किया।

कांग्रेस के नेता चुनावों के दौरान झूठे वादे करती है और मतदाताओं को गुमराह करने का कार्य करती है लेकिन अब कांग्रेसी नेताओं का झूठ सबके सामने आ गया। कांग्रेस पार्टी ने झूठ के दम पर राज किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया। ऐसे में इस बार भी राजस्थान से 25 की 25 सीटों पर कमल खिलाना है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की डबल इंजन सरकार ने सरकार बनने के तीन माह के दौरान ही भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए 45 वादों को को पूरा कर दिया।

फिर चाहे वो 450 रूपए में रसोई गैस सिलेंडर योजना हो, पेपरलीक माफियाओं पर कार्रवाई करते हुए एसआईटी का गठन हो या फिर पेट्रोल-डीजल की दरों को कम करने का मामला। भाजपा सरकार ने सभी वादों को समय पर पूरा किया।

लोकसभा कलस्टर बैठक के बाद कई कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मुरारी लाल सैनी, पंचायत समिति सदस्य दिनेश सैनी, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव मनरूप जांगिड़ हुए भाजमा में शामिल।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र तोलियासर, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नंदलाल सैनी, उदयपुरवाटी नगर पालिका कांग्रेस से पार्षद रहे संदीप सोनी ने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+