Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा अचानक पहुंचे सचिवालय, कई IAS अफसर मिले नदारद
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार सुबह अचानक जयपुर सचिवालय पहुंचे। सचिवालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कई आईएएस अधिकारी अपने दफ्तरों में मौजूद नहीं थे। सीएम शर्मा ने सचिव शिखर अग्रवाल से इन अनुपस्थितियों पर रिपोर्ट मांगी है। सीएम शर्मा द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई अधिकारी और कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंचे।
अपने औचक निरीक्षण के दौरान सीएम शर्मा ने विभिन्न मंत्रियों के कमरों की भी जांच की और समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गलियारों में कर्मचारियों से बातचीत की और सचिवालय भवन के विस्तार की योजनाओं पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था पर भी फीडबैक मांगा।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या के साथ-साथ सचिवालय में जल निकासी और पार्किंग व्यवस्था के बारे में भी जानकारी हासिल की। उनके इस अप्रत्याशित दौरे से कर्मचारियों में काफी हलचल मच गई।
इस निरीक्षण के बाद सचिवालय के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए नए निर्देश जारी होने की संभावना है। बिना उचित कारण के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी हो सकती है। यह कार्रवाई सचिव शिखर अग्रवाल की रिपोर्ट के आधार पर होगी।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के सचिवालय में अचानक निरीक्षण के दौरे के बाद माना जा रहा है कि सचिवालय की व्यवस्था में सुधार के लिए नए आदेश जारी किए जा सकते हैं। इसके साथ ही गैरहाजिर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। एक्शन सेक्रेटरी शिखर अग्रवाल द्वारा रिपोर्ट दिए जाने के बाद हो सकता है कि गैरमौजूद रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हो। ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक यह है रिपोर्ट जल्द ही सीएमओ पहुंचाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications