बिग बी की आने वाली फिल्म 'बह्मास्त्र' के लिए एक्टर चंदन दिलावर ने मांगी ख्वाजा से दुआ

अजमेर। राजस्थान के अजमेर स्थित ख्वाजा साहब की दरबार में यूं तो हर तबका शीश नवाने आता ही है लेकिन बॉलीवुड कलाकारों का यहां से कुछ विशेष ही नाता रहा है। इस बार बाहुबली फिल्म में काम कर चुके फिल्म अभिनेता चंदन दिलावर ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी माही और मां डिम्पल के साथ दरबार मे अकीदत की चादर पेश की।

 Actor chandan dilawar pray for the success of amitabh bachchan upcoming film brahmastra

अजमेर स्थित हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की मजार पर चंदन दिलावर व उनके परिवार ने मखमली चादर व अकीदत के फूल पेश किए। जन्नती दरवाजा पर मन्नत का धागा भी बांधा और अपनी पत्नी फिल्म निर्देशक माही के साथ मिलकर कामयाबी की दुआ की। चंदन दिलावर ने मीडिया से बात भी की। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी मुवी 'ब्रह्मास्त्र' रीलिज होगी। इस फिल्म में उनके साथ सुपर स्टार अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट भी होंगी।

 Actor chandan dilawar pray for the success of amitabh bachchan upcoming film brahmastra

उन्होंने कहा कि इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें है। ऐसे में बाबा से आज फिल्म की कामयाबी के लिए मन्नत मांगी है। उन्होंने कहा कि वह फ़िल्म पोरस, बॉक्स ऑफिस,इनसाईट के अलावा साउथ फिल्म बाहुबली में भी काम कर चुके हैं। चंदन दिलावर व उनके परिवार को अजमेर दरगाह में बॉलीवुड दुआगो सैय्यद कुतबुद्दीन सखी ने जियारत कराई और दस्तारबंदी कर तबर्रुख भेट किया।

ये भी पढ़ें- अगर आपके पास आइडिया है, तो पंजाब सरकार आपको दे सकती है 7 करोड़ रुपए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+