अगर आपके पास आइडिया है, तो पंजाब सरकार आपको दे सकती है 7 करोड़ रुपए
चंडीगढ़। अगर आप करोड़पति बनना चाहते हैं तो पंजाब सरकार आपके पास एक ऑफर लाई है। सरकार को आपको एक ऐसी योजना बतानी होगी जिससे धान की पराली को ठिकाने लगाया जा सके। सरकार को ऐसा आइडिया देने वाले को सात करोड़ रूपए का इनाम मिलेगा। इसकी घोषणा पंजाब किसान आयोग के चेयरमैन अजयवीर जाखड़ ने जर्मनी में एक कार्यक्रम में के दौरान की है। चेयरमैन ने कहा कि इसके लिए एक पंपलेट भी तैयार किया जा रहा है जिसे छात्र और किसानों को दिया जाएगा।

इसके साथ ही सरकार इस समस्या से निजात दिलाने के लिये 37 हजार वालंटियर भी तैनात करेगी। दरअसल, धान की पराली पंजाब ही नहीं पड़ोसी प्रदेशों के लिये खासी मुसीबत का कारण बनी हुई है। हर साल पंजाब में धान की फसल काटने के बाद किसान पराली को अपने खेतों में जला देते हैं। चूंकि पराली का अभी कोई उपयोग नहीं हो पाया है। पराली की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। इससे न केवल ऊपजाऊ जमीन बंजर हो रही है,बल्कि उत्तर भारत के पर्यावरण में प्रदूषण होने की वजह से लोगों की सेहत पर भी प्रभाव पड़ रहा है। एक अनुमान के मुताबिक पंजाब में करीब 185 लाख टन पराली होती है। इसमें से करीब 150 लाख टन खेतों में ही जला दी जाती है। जिससे हर कोई परेशान है।

पंजाब सरकार के किसान आयोग के चेयरमैन अजयवीर जाखड़ ने एक सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि धान की पराली आज पंजाब की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। लिहाजा इससे निजात पाने के लिये सरकार गंभीरता से प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि पराली को ठिकाने लगाने की कोई कारगर योजना बनाकर सरकार को देता है,तो सरकार सात करोड़ रुपए इनाम देगी। इसके साथ ही इस काम के लिये पंजाब सरकार ने खेतीबाड़ी महकमे के अलावा शिक्षा संस्थानों को भी पराली न जलाने के लिए किसानों को जागरुक करने की मुहिम पर लगा दिया है।

उन्होंने बताया कि पंजाब के कॉलेजों से एनएसएस के 37 हजार वालंटियरों की सेवाएं भी ली जायेंगी, जो किसानों को खेतों में पराली न जलाने के लिए जागरूक करेंगे। पंजाबी यूनिवर्सिटी के अधीन दर्जनों कॉलेज हैं। इन कॉलेजों के विद्यार्थी किसानों को जागरूक करेंगे। योजना के मुताबिक, राष्टरीय सेवा योजना के वालंटियरों को हर गांव में भेजा जाएगा। और किसानों को पराली से संबंधित नुकसानों के बारे में यह वालंटियर जागरूक करेंगे। और बताएंगे कि पराली को जलाने से उनका कितना नुकसान हो रहा है? यह भी बताएंगे पराली की समस्या से निपटने के लिए क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं।चेयरमैन ने कहा कि इस संबंधी एक पंपलेट भी तैयार किया जा रहा है जिसे छात्र किसानों को उपलब्ध करवाएंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पिछले साल के मुकाबले कम से कम पराली जलाने का ही प्रयास कर रही है। पराली को न जलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाये गये है। किसानों को मशीनरी भी उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि धान के अवशेषों को काटकर बीच में ही खेतों के डाला जा सके।
ये भी पढ़ें- सिद्धू ने राजस्थान आकर आग में डाला घी, सुलग सकती है कांग्रेस की सियासत
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications