Chanda Dhayal : लोगों को कोरोना से बचाने के लिए सरपंच चंदा धायल ने थामा जीप का स्टेयरिंग, VIDEO

सीकर, 13 मई। मिलिए इनसे ये हैं चंदा धायल। राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ उपखंड के गांव बाजियावास की सरपंच हैं। ये कोरोना काल में कमाल का काम कर रही हैं। अपनी ग्राम पंचायत बाजियावास के लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए सरपंच चंदा धायल ने कैंपर गाड़ी का स्टेयरिंग संभाला है।

बाजिायावास दांतारामगढ़ सीकर

बाजिायावास दांतारामगढ़ सीकर

दरअसल, चंदा धायल इन दिनों खुद गाड़ी चलाकर अपनी ग्राम पंचायत बाजियावास के अन्तर्गत आने वाले गांव हीरवास, चकगोगास और सज्जनपुरा में माइक के जरिए मुनादी करते देखी जा सकती हैं। चंदा धायल लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक कर रही हैं।

 सीकर जिले की सरपंच चंदा धायल

सीकर जिले की सरपंच चंदा धायल

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में बाजियावास की सरपंच चंदा धायल बताती हैं कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी खतरनाक है। अब कोविड-19 का संक्रमण गांवों में भी तेजी से फैल रहा है। हमारी ग्राम पंचायत में भी पांच-छह लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। हालांकि सभी ठीक हो गए हैं।

 जीप में सवार होकर ग्राम पंचायत में करवा रही मुनादी

जीप में सवार होकर ग्राम पंचायत में करवा रही मुनादी

सीकर जिले के गांव बाजियावास की सरपंच चंदा धायल कहती हैं कि पिछले साल चुनाव में मैं स्कूटी लेकर घर-घर वोट मांगने गई थीं। अब लोग संकट में हैं। इसलिए मेरा फर्ज बनता है कि उनके साथ खड़ी रहूं। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के डर से लोगों की भीड़ तो नहीं कर सकती। ना ही घर-घर जा सकती। इसलिए मैं पिछले चार-पांच दिन कैंपर जीप में सवार होकर पूरे गांव में मुनादी करवा रही हूं। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो।

खुद ने ही किया पूरा गांव सैनेटाइज

खुद ने ही किया पूरा गांव सैनेटाइज

चंदा धायल बताती हैं कि ऐसा नहीं कि वे सिर्फ कोरोना की दूसरी लहर की वजह से सिर्फ लोगों को जागरूक नहीं कर रही बल्कि इससे पहले पूरे गांव सैनेटाइज कर चुकी हैं। अब माइक व जान पहचान वाले की कैंपर लेकर खुद ही ग्रामीणों से कोरोना की गाइडलाइन की पालना की अपील कर रही हैं।

 कौन हैं सरपंच चंदा धायल

कौन हैं सरपंच चंदा धायल

बता दें कि चंदा धायल मूलरूप से सीकर जिले के दांतारामगढ़ के दांतारामगढ़ के मुंडयावास गांव (राहड़ की ढाणी) की रहने वाली हैं। बाजियावास ग्राम पंचायत के गांव सज्जनपुरा निवासी कैलाश धायल से इनकी शादी हुई है। कैलाश धायल मु​म्बई में नर्सिंग अधिकारी हैं। इनके दो बच्चे हैं। चंदा धायल बीएड तक शिक्षित हैं।

सात उम्मीदवारों को हराकर जीता चुनाव

सात उम्मीदवारों को हराकर जीता चुनाव

चंदा धायल कहती हैं कि वे किसी पार्टी से ताल्लुक नहीं रखती हैं। लोगों की सेवा करना चाहती हैं इसलिए राजस्थान पंचायत राज चुनाव 2020 में बाजियावास ग्राम पंचायत से भाग्य आजमाया। चुनाव मैदान में कुल आठ उम्मीदवार थे। नजदीक का मुकाबला परिवार की ही जेठानी सुशीला से था। गांव वालों ने डेढ़ सौ वोटों से जीत दिलवाई।

 भाई से सीखी गाड़ी चलाना

भाई से सीखी गाड़ी चलाना

राजस्थान के गांवों में महिलाएं जीप चलाती अक्सर नजर नहीं आती है। चंदा धायल ने अपने भाई राजू से चार पहिया वाहन चलाना सीखा और पिछले दिनों खुद ने नई लग्जरी गाड़ी खरीद ली। उस पर माइक लगाने में दिक्कत हो रही थी। इसलिए कैंपर गाड़ी चलाकर मुनादी कर रही हैं।

वायरल हो रहे हैं चंदा धायल के वीडियो

वायरल वीडियो में सरपंच चंदा धायल कहती नजर आ रही हैं कि कोरोना वायरस का संक्रमण सिर्फ शहरों ही नहीं बल्कि गांवों में भी फैल रहा है। पहले तो बुजुर्ग मगर अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर तो काफी खतरनाक है। इसके में मृत्यु दर भी अधिक है। इसलिए सभी अपने घरों में रहें। सुरक्षित रहें। खुद और अपने परिवार को कोरोना से बचाएं। जरूरी होने पर ही मास्क पहनकर ही बाहर निकलें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+