Rajasthan chunav result 2024: राजस्थान में बोल गए भाजपा के मोरिया, डोटासरा ने की थी यह भविष्यवाणी !
Rajasthan chunav result 2024: राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर 11 सीटों पर कांग्रेस ने अलाइंस के साथ फतेह हासिल कर भाजपा के 10 साल के गढ़ को धराशाही कर दिया।
भाजपा के गढ़ को फतेह करने 25 सीटों पर हैट्रिक के साथ क्लीन स्वीप के सपने को चकनाचूर करने के बाद कांग्रेस खेमें में जश्न का माहौल है।

लोकसभा चुनावों के प्रचार प्रसार में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के "भाजपा के मोरिया बोलेगा" का नारा दिया था और 4 जून को जब नतीजे आए तो डोटासरा ने फिर कहा कि एग्जिट पोल भी करवाए गए थे और 400 पार के नारे भी दिए गए थे।
राजस्थान की जनता के कांग्रेस की योजनाओं, वादे और कामों पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। हम प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आवास से लेकर दफ्तर तक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और निर्वाचित सांसदों का बधाई देने का सिलसिला चल रहा है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से भरतपुर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद संजना जाटव, टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद एवं विधायक हरीश चन्द्र मीना, सीकर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद अमरा राम ने शिष्टाचार मुलाकात की ।
श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद कुलदीप इंदौरा तथा करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद भजनलाल जाटव ने अपने क्षेत्रीय नेताओ एवं कार्यकर्ताओं के साथ शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।
लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी की तीसरी बार सरकार बननी तय है लेकिन बीजेपी को जिस बहुमत की उम्मीद थी वैसा बहुमत नहीं मिला। भारतीय जनता पार्टी को 240 सीटें आई हैं।
बीजेपी को उम्मीद थी कि राजस्थान में वो क्लीन स्वीप करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ, कांग्रेस ने राजस्थान में अपने प्रदर्शन से बीजेपी को चौंकाया है।
चलिए जानते हैं राजस्थान में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली और जिस सीट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी उन सीटों पर किस पार्टी के उम्मीदवार ने बाजी मारी।
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में 14 पर बीजेपी,11 पर कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने जीत हासिल की है। बीजेपी ने पिछले 2 लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सभी लोकसभा सीटें जीती थी।
इस बार भी बीजेपी इस उम्मीद में थी कि राजस्थान में भगवा पार्टी का परचम लहराएगा.इसका कारण भी था। 5 महीने पहले ही विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जबरदस्त तरीके से सरकार बनाई है।
राजस्थान में 2019 में सभी 25 सीटों पर बीजेपी का सफलता मिली थी। इनमें से 24 पर बीजेपी प्रत्याशी और 1 सीट पर बीजेपी के सहयोगी दल आरएलपी के हनुमान बेनीवाल को जीत मिली थी। 2014 में भी बीजेपी ने सभी 25 सीटों पर कब्जा जमाते हुए कांग्रेस का सूपड़ा साफ किया था।
कांग्रेस के वो नेता जिन्होने भाजपा के गढ़ को ढहाया
बाड़मेर- उम्म्दाराम बेनीवाल
भरतपुर(एससी)- संजना जाटव
चूरु- राहुल कस्वां
दौसा(एसटी)-मुरारीलाल मीणा
गंगानगर(एससी)- कुलदीप इंदौरा
झुंझुनूं- बृजेंद्र ओला
करौली-धौलपुर(एससी)- भजनलाल जाटव
टोंक-सवाई माधोपुर- हरीशचंद्र मीणा
बांसवाड़ा(एसटी)- राजकुमार रोत












Click it and Unblock the Notifications