Rajasthan: सरकारी स्‍कूल के प्रिंसिपल ने टॉयलेट में लगवाए CCTV कैमरे, वजह है छात्रों की गलत आदत छुड़वाना

राजस्‍थान में सरकारी स्‍कूल के टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस पर संस्‍था प्रधान का तर्क भी बड़ा अजीब है। वे छात्रों की गलत आदतें छुड़वाना चाहता है।

शौचालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने का यह मामला राजस्‍थान के हनुमानगढ़ टाउन के राजकीय उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय है। सीसीटीवी कैमरों को लेकर विद्यार्थियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि वे सीसीटीवी कैमरे के कारण मूत्र विसर्जन के समय असहज महसूस कर रहे हैं।

Government Higher Secondary School Hanumangarh Town

राजस्‍थान तक की खबर के अनुसार मीडिया से बातचीत में संस्‍था प्रधान ने कहा कि स्‍कूल के बच्‍चे नशा व तोड़फोड़ करते हैं। इस वजह से सीसीटीवी कैमरे में लगाए। किसी की निजता में दखल देने का इरादा नहीं है।

संस्‍था प्रधान आरोप लगाते हैं कि बच्‍चे ही नहीं बल्कि स्‍कूल का स्‍टाफ भी सीसीटीवी कैमरों के खिलाफ है। स्‍टाफ यही चाहता है कि बच्‍चे 10 बजे आकर स्‍कूल से वापस घर चले जाए और वे आराम से बैठे रहें। उन्‍हें किसी को पढ़ाना नहीं पड़े। किसी ने सीसीटीवी कैमरे की शिकायत बाल कल्‍याण समिति से भी कर दी है।

इधर, शिकायत मिलने पर बाल कल्‍याण समिति के सदस्‍य स्‍कूल पहुंचे और मामले की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि टॉयलेट के यूरिनल में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने कहा कि मामला गंभीर है। सीसीटीवी कैमरे हटवाने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+