VIDEO: स्कूटी सवार महिला को घसीट रही थी कार, फरिश्ता बन आया युवक
स्कूटी सवार महिला को कार ने दूर तक घसीटा लोगों रुकवाई कार
माउंट आबू। राजस्थान के माउंट आबू से एक वीडियो सामने आई है, जो सिहरा देने वाली है। एक कार ने स्कूटी-सवार महिला को टक्कर मारने के बाद दूर तक घसीटा। स्कूटी के सामने घिसटने से कार धीमी हो गई लेकिन ड्राइवर ने कार नहीं रोकी, ऐसे में सड़क किनारे खड़े युवकों ने दौड़कर खिड़की से ड्राइवर को खींच कार रोकी। लोगों ने कार के नीचे महिला को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग एक दुकान के सामने खड़े हैं। तभी खाली पड़ी सड़क पर एक ईको कार और उसके सामने एक स्कूटी घिसटती दिखती है साथ में उस पर सवाल महिला भी है। कार के पीछे कई लोग दौड़ते भी दिख रहे हैं।
इतने में दुकान पर खड़ा पीली टी-शर्ट पहने एक शख्स दौड़कर कार ड्राइवर की खिड़की को खोलता है और उसे खींचकर बाहर निकालते हुए कार रुकवाता है। जिसके बाद महिला को निकाला जाता है। कार ड्राइवर को नशे में धुत बताया जा रहा है। इस युवक की सोशल मीडिया पर खूब तारीफें हो रही हैं, उसे लोग महिला के लिए फरिश्ता कह रहे हैं। ये पूरी घटना एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। देखिए वीडियो












Click it and Unblock the Notifications