मिस वर्ल्ड बनवाने के लिए खींची अर्धनग्न तस्वीरें, फिर घर बुलाकर सामने रखी दी यह शर्त
Sikar news in Hindi, खंडेला। राजस्थान में एक युवती को मिस वर्ल्ड बनाने का सपना दिखाकर उसके साथ गलत हरकतें किए जाने का मामला सामने आया है। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं मामला सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके का है।

खंडेला थानाधिकारी उमाशंकर के अनुसार एक युवती ने खंडेला के वार्ड 8 के आसीफ शेख के खिलाफ रिपोर्ट दी है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि आसिफ ने युवती से जान-पहचान बढ़ाकर उसको मिस वर्ल्ड बनाने का झांसा दिया। प्रतियोगिता में भेजने के नाम पर आसीफ ने उसकी अर्धनग्न तस्वीरें खींच और वीडियो बना लिया।
उसके बाद आरोपी ने उसे घर बुलाया और अर्धनग्न तस्वीरें व वीडियो वायरल करवाने की धमकी देकर संबंध बनाने और सगाई तोड़ने का दबाव बनाया। इस दौरान उसने युवती के साथ जबरदस्ती करनेक की कोशिश भी की। उसके कपड़े फाड़ दिए। वह जैसे-तैसे उसके चंगुल छूटकर आई। युवक पर युवती से दो लाख रुपए हड़पने का भी आरोप है। युवती पर आरोपी की सारी करतूत अपने घरवालों की बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications