Lok Sabha Election: राजस्थान में पहले चरण के लोकसभा चुनावों में दिग्गजों के साथ प्रत्याशियों ने डाले वोट

Lok Sabha Election: राजस्थान में आज लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज में 12 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिनमें श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर लोकसभा सीटें है।

इन सभी 12 लोकसभा सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के साथ कई दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट डाल दिया है। आइए जानते है कौन है वो नेता जो वोट डालने के बाद मतदाताओं के पास पहुंच रहे है।

candidates-cast-their-votes-along-with-veterans-in-the-first-phase-of-lok-sabha-elections-in-rajasth

जयपुर लोकसभा सीट

जयपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने अपने वोट डाल दिया है और मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की है। साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक बालमुकुंदाचार्य ने भी वोट डाल दिया है।

उधर कांग्रेस से भी पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी अपना वोट डाला है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी अपना वोट डाल कर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की है।

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौपड़ा ने भी अपना वोट डाला है। उधर भाजप प्रत्याशी राव राजेंद्र सिंह ने भी अपना वोट डाल दिया है।

श्रीगंगानगर लोकसभा सीट

बीजेपी की प्रियंका बालान ने भी अपना वोट डाल दिया तो उधर कांग्रेस के कुलदीप इंदौरा ने भी वोट डालकर जीत का दावा किया है।

बीकानेर लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्याशी अर्जूनराम मेघवाल ने भी अपना वोट डालकर हेट्रिक का दावा किया है। उधर कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल ने भी वोट डालकर जीत का दावा ठोका है।

नागौर लोकसभा सीट

आरएलपी और इंडी गठबंधन के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल ने आज सुबह मंदिर में पहुंच पूजा अर्चना की फिर मतदान कर जीत का दावा किया वहीं भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा ने भी मतदान करने के बाद अपनी जीत का दावा किया ।

चूरू लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झांझड़िया ने अपने पैतृक गांव पहुंच वोट डाला और कहा कि आज लोगों में भारी उत्साह है। एक बार फिर भाजपा की हैट्रिक होगी और इतिहास बनेगा। उधर कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वा ने भी अपना वोट डालने के बाद जीत का दावा किया है।

तमाम नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए है लेकिन अभी शाम तक मतदान होना है और फिर 4 जून को नतीजे आने है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+