LokSabha Election: चूूरू में आखिर कौन है "काकाजी" जिनकों लेकर राहुल कस्वां ने कर दिए तीखे वार ?
Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा का सियासी संग्राम अब सड़क पर उतर गया है। कांग्रेस-भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने चुनावी प्रचार में ताकत झौंकना शुरू कर दी है।
आज राजस्थान की हॉट सीट चूरू लोकसभा सीट पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस के प्रत्याशी बने राहुल कस्वां ने चुनावी प्रचार का बिगुल फूंक दिया है।

आज चूरू जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन किया गया, बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं का हुजुम उमड़ा।
इस दौरान राहुल कस्वां ने भाजपा के नेताओं का बिना नाम लिए तीखे वार किए। टिकट कटने से लेकर चुनाव लड़ने की संघर्ष की यात्रा को याद करते हुए राहल कस्वां ने बिना नाम लिए राजेंद्र राठौड़ पर एक एक कर बयानों के तीखे बाण छोड़े।
चूरू जिला मुख्यालय स्थित दादा बाड़ी में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में लोकसभा क्षेत्र से बडी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां ने बिना नाम लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ पर निशाना साधा। कस्वां ने कहा कि वक्त बदल गया है। अब कुछ लोग इतने बड़े हो गए हैं की उनके बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। आप लोग समझ गए होंगे की मैं काका की बात कर रहा हूं।
राहुल कस्वां ने कहा कि पार्टी ने गलती की है, काका को मेरे सामने टिकिट दे देते तो पता लग जाता कौन भारी है। उन्होंने कहा कि उनकी शुरूआत से ही यह कोशिश रही की हम चाहे उसको उठाएं और हम चाहे उसको गिराएं, जिसको चाहे बनाएं और जिसको चाहे मिटाएं।
नोहर कार्यकर्ता सम्मेलन सम्मेलन के कुछ ओर छायाचित्र... pic.twitter.com/M1EZK7Tk5z
— Rahul Kaswan (@RahulKaswanMP) March 22, 2024
ऐसे कितने ही बड़े-बड़े नेताओं को राजनीतिक जीवन खत्म करने का काम इन्होंने किया है। इसकी सोच ही ऐसी रही है। मेरे पिताजी के साथ भी वर्ष 2014 में यही इश्यू हुआ। उन्होंने कहा कि यह एक गुट है, जिनके बारे में चूरू लोकसभा का बच्चा-बच्चा जानना चाहता है।
राहुल ने कहा कि प्रजातंत्र की इस खूबसूरती को मिटाने के लिए गलत लोग सही जगह जाकर बैठ गए हैं। जब गलत लोग सही जगह जाकर बैठ जाते हैं तो फैसले भी गलत ही होते हैं।
कस्वां ने कहा कि जो चूरू में 35 साल से विधायक बनकर बैठे हैं। उनके पास गिनाने के लिए कुछ नहीं है केवल झूठ बेचकर नाम कमा रहे हैं। कस्वां ने कहा कि एक व्यक्ति के कारण जब पार्टी ने ही टिकट काट दी। उसे पब्लिक को जवाब देना ही पड़ेगा।
सम्मेलन को रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, पीसीसी उपाध्याक्ष रफीक मंडेलिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्राज खीचड़, सभापति पायल सैनी ने भी संबोधित किया।
सम्मेलन में महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज, रतनगढ़ पालिकाध्यक्ष अर्चना सारस्वत, पीसीसी सदस्य रियाजत खान, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोकर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर दांदू, धर्मेन्द्र बुडानिया, रमजान खान, मीडिया प्रभारी जमील चौहान आदि मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications