Rajasthan News: कैबिनेट मंत्री किरोडी लाल मीना ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर किया पलटवार,देखिए
Rajasthan News: प्रदेश के कृषि मंत्री मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने एक बार फिर पूर्व सीएम अशोक गहलोत के साथ कांग्रेस पर पलटवार किया है।
मंत्री मीना ने पलटवार करते हुए कहा कि सत्ता में रहने वाला मंत्री डरता है और मैं उनका फेस कर कर समाधान देता हूं।

राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने एक बयान देकर अशोक गहलोत के पिछले दिनों दौसा वाले बयान पर पलटवार किया है।
किरोड़ी लाल मीना कहा कि सत्ता में रहने वाले मंत्री जनता को फेस नहीं कर पाए लेकिन मैं जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनकर उनका समाधान भी करता हूं, इसलिए लोगों के धरने प्रदर्शन पर भी जाता हूं
राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल आज दौसा में विद्या भारती के द्वारा बनाये जा रहे बालिका छात्रावास की आधारशिला रखने आए थे।
जहा लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस हमें चुनौती दे रही हैं चुनौती को हम स्वीकार करते हैं 25 सीट तो दूर की बात है दौसा जीत के नहीं दिखा सकते।
महिला राजीव गांधी मित्रों के धरने पर मुख्यमंत्री के बयान पर डॉक्टर की लाल मीणा बोल महिलाएं प्रायोजित रूप से भेजी गई थी कांग्रेस ने मेरे घर पर भेजा था।
लेकिन फिर भी मैंने संबंधित अधिकारी से बात करके कहा कि लोकतंत्र के अंदर आंदोलन का अधिकार सबकों है और जिस दिन यह महीना मेरे निवास पर आई थी उसे दिन में अपने निवास पर मौजूद नहीं था।
आज कोई भी पीड़ित महिला बेरोजगार किसान मेरे पास आएगी तो मैं उसकी मदद करूंगा क्योंकि मेने भी प्रतिपक्ष में रह कर 678 आंदोलन किए थे उन मुद्दों को उठाएंगे ।
उन्होंने कहा कि आर एस का पेपर बच्चे जाते थे कि पोस्टपोन हो कांग्रेस नहीं करती थी कांग्रेस पेपर लीक करवाती थी पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर आरोप लगाते हुए कहा कि डोटासरा ने अपने कई आदमी RAS बना दिए ।
मैं अड़ा मैंने मुख्यमंत्री बात कर के केबिनेट में फैसला कराया आरएएस पेपर की तिथी आगे बढ़ाई गई जो मुद्दे हमने उठाए वह उन्हीं के आधार पर हम सत्ता में आए हैं उनको पूरा करना वह हमारी जिम्मेदारी है। जो अफसर गफलत में डालेंगे सरकार को सरकार को जगाने की जिम्मेदारी मेरी है
24 और 25 फरवरी को पूर्वी राजस्थान जिलों के दौरे पर सड़क मार्ग से आएंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। केबिनेट मंत्री डॉ किरोडीलाल मीणा पूर्वी राजस्थान के 10 जिलों में सड़क मार्ग से पूर्वी राजस्थान के जिलों मे घूमेंगे जहां ERCP के क्या-क्या फायदा होगा और किसे मिलने वाले है।
कितना पानी कहां का जाना है हालांकि अभी यह कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है लेकिन आने की संभावना है।
मंत्री डॉक्टर मीना ने कहा कि दौसा जिले में होकर राहुल गांधी ने यात्रा निकाली थी। हमने सभी मुद्दे दिए थे, हमारे खिलाफ मुकदमा भी लग गया, किसानों की परेशानी क्या है, जवानों की क्या है, बेरोजगारी क्या है और भ्रष्टाचार चरम पर था।
उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी जनता ने सत्ता परिवर्तन कर दिया, इस देश में 60 साल तक जो अन्याय किया अब न्याय यात्रा निकालना ढकोसले अलावा कुछ नहीं है।
जनता उनकी सुनने वाली नहीं है केवल एक ही कमल का फूल मोदी जो देश विश्व पटल पर देश को आगे ले जा रहा है जनता उसी को वोट देगी।
किसानों के आंदोलन को लेकर किरोड़ी लाल मीणा ने अपील करते हुए कहा कि हिंसा से किसी समस्या का समाधान नहीं निकलता, अहिंसा गांधी वादी से ही तरीके से ही रास्ता निकाला जा सकता है।
मैं किसानो से अपील करता हूं कि अहिंसा तरीके से आंदोलन करें उनका अधिकार है, हिंसा नहीं, बातचीत से ही रास्ता निकलेगा।
भाजपा नेता के आपराधिक मुकदमों के एक और सवाल के जवाब में डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने कहा कि यदि पार्टी में ऐसा कोई प्रस्ताव आएगा जिसके तहत वर्तमान मंत्रियों के खिलाफ यदि मुकदमे दर्ज हैं, वह मंत्री नहीं रहेंगे तो भी स्वागत है, वो पार्टी के सच्चे कार्य करता है और पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।
गौकशी मामले पर डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा जो क्षेत्र मेवात का है जहां गोकशी बीफ मिलने पर कहा कि हमारी माता है जो भी ऐसे शरारती तत्व तो है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
पूरे देश में धर्मांतरण हो रहा है नॉर्थ ईस्ट में बहुत हुआ है, उदयपुर में धर्मांतरण बहुत हुआ है। अगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ या इसके सहसंगठन नहीं होते तो बड़े पैमाने पर धर्मांतरण होता।
हमारी विचारधारा ऐसी है जो धर्मांतरण को रोक रही है किसी बहकावे में आ जाते है उनको समझने का काम कर रहे हैं और धर्म में बने रहे प्रभोलन देकर दवाब डालकर धर्मांतरण किया जा रहा है उनके खिलाफ कानून में प्रावधान है उनके पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications