पसंद की सब्‍जी नहीं बनाने पर व्यवसायी ने ली बीवी की जान, फिर खुद को कमरे में बंदकर बनाई फर्जी कहानी

भीलवाड़ा, 2 सितम्‍बर। किराना व्‍यवसायी ने अपनी पत्‍नी की जान सिर्फ इसलिए ले ली कि उसने उसकी पसंद की सब्‍जी नहीं बनाई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद को कमरे में बंद करके झूठी कहानी बनाई। एक बारगी तो हर किसी ने उस पर विश्‍वास कर लिया, मगर फिर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की तो शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।

bhilwara

हर किसी को चौंका देने वाला यह मामला राजस्‍थान के भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ कस्‍बे का है। यहां पर किराना व्‍यवसायी नाथूलाल का उसकी पत्‍नी से आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। उसने गुस्‍से में आकर पत्‍नी की साड़ी से उसका गला घोंटकर उसकी हत्‍या कर दी। हत्याकांड के दिन पत्नी ने पति के मनपसंद की सब्जी नहीं बनाई थी। यह भी वारदात की एक वजह थी।

मीडिया से बातचीत में हमीरगढ़ पुलिस थाना प्रभारी पुष्पा कासौटिया ने कहा कि 16 अगस्त को किराना व्यवसायी नाथू लाल सोमानी ने अपनी पत्‍नी प्रेमी देवी सोमानी से मारपीट की, जिसमें वह खुद भी घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल प्रेमी देवी अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटनास्‍थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मृतका के बेटे से पैसे मांगने वालों और मृतका के पति नाथूलाल से कड़ाई से पूछताछ की। सख्‍ती बरतने पर नाथूलाल ने सच उगल दिया। उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि पत्नी प्रेमदेवी की गला घोंटकर हत्या की थी। बाद में पुलिस ने नाथूलाल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि प्रेमदेवी हर दिन भजन कीर्तन करने जाती थी। इस दौरान वह मकान का बाहर से गेट बन्द कर जाती। इसके बाद देर रात तक वापस घर आती थी। वह उसे खाना भी नहीं देती थी। गेट बन्द कर जाने से नाथूलाल बाहर कहीं नहीं जा सकता था। उसे प्रेमदेवी द्वारा बनाया खाना भी पसंद नहीं था। वारदात वाले दिन दोनों के बीच पसंद की सब्‍जी नहीं बनने को लेकर झगड़ा हुआ था।

झगड़ा के दौरान बाथरूम में गई पत्नी प्रेमदेवी को उसने पीछे से जाकर धक्का मारा, जिससे वह नीचे गिर गई। बाद में प्रेम देवी की पहनी हुई साड़ी से ही उसका गला घोंट दिया था। इसके बाद बचाव के लिए उसके रूम के अन्दर जाकर उसने खुद ने ही दरवाजा अन्दर से बन्द कर लिया ताकि अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला करने की झूठी कहानी बना सके। उसने झूठी कहानी बताई भी, मगर सच सामने आ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+