Rain Sikar : फिर अंडरपास में फंसी बस, ट्रैक्टर से बस को खींचकर बचाई 50 यात्रियों की जान

सीकर। मानसून 2019 की बारिश राजस्थान को जमकर भिगो रही है। हर जिले में जोरदार बारिश हुई। शेखावाटी, हाड़ोती समेत कई अंचलों में बारिश ने दशकों पुराने तोड़ डाले। शेखावाटी की लाइफ लाइन कही जाने वाली काटली समेत कई ऐसी नदियां हैं, जो इस बार लम्बे समय के बाद बह निकली।

Bus stuck in Railway underpass at Dabla Neemkathana Sikar

बारिश का पानी आफत भी बन रहा है। पहले सीकर और अब कोटा जिले में बाढ़ के हालात में हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत रेलवे अंडर पास के नीचे भरे बरसाती पानी से हो रही है। कई गांव-कस्बों का सम्पर्क टूट गया है। वाहन चालक जान जोखिम में डालकर अंडरपास को पार करने को मजबूर हैं। ऐसे में अंडरपास में वाहनों के फंसने के लिए कई मामले में सामने आ चुके हैं।

sikar Railway station

ताजा मामला सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के डाबला में आया है, जहां अंडरपास में सवारियों से भरी बस फंस गई। इसके बाद बस को ट्रैक्टर और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक बस सीकर के सिंघाना से जयपुर जा रही थी। तभी डाबला अण्डरपास में पानी मे बस फंस गई। बस में करीब 50 सवारियां मौजूद थीं। भारी बारिश की वजह से सीकर के ज्यादातर अंडरपास में पानी भरा हुआ है। जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+