जज का अनूठा आदेश : चाहे स्वर्गलोक में ढूंढो या पाताललोक में, हर हाल में 'भगवान' को कोर्ट में पेश करो

जयपुर, 24 जून। कोर्ट में जज की टिप्पणी व आदेश कई बार सुर्खियां बन जाते हैं। ऐसा ही मामला राजस्थान में सामने आया है, जहां जज ने पुलिस को आदेश दे डाला कि गवाह को चाहे स्वर्गलोक में ढूंढो या पाताल लोक में। उसे हर हाल में कोर्ट में पेश किया जाए। मामला राजस्थान के बूंदी जिले के केशवरायपाटन के सिविल न्यायाधीश से जुड़ा है।

Bundi News

इन दिनों बूंदी जिले के केशवरायपाटन के सिविल न्यायाधीश विकास नेहरा का यह आदेश सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बार-बार तलब करने पर भी एएसआई के हाज़िर नहीं होने पर पुलिस थाना काप्रेन के थानाधिकारी को वारंट तामील कराने का निर्देश है। न्यायिक अधिकारी विकास नेहरा ने टिप्पणी करते हुए कहा कि 'गवाह भगवान सिंह को स्वर्गलोक से पाताललोक तक तलाश कर गवाह की तामील आवश्यक रूप से करवाया जाना सुनिश्चित करें', ताकि पुराने प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जा सके।

bundi news

बता दें कि एएसआई भगवान सिंह ने छह मामलों का अनुसंधान किया था। सभी मामले में केशवरायपाटन के सिविल कोर्ट में लंबित चल रहे हैं। गवाह भगवान सिंह को पेश होना है, लेकिन वह बार-बार तलब करने के बावजूद पर भी कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण ये तल्ख टिप्प्णी की गई है। हाल ही में राजस्थान हाईकोर्टने निचली अदालतों को यह निर्देश दिया है कि पांच साल से पुराने मामलों का जल्दी से जल्दी निपटारा करें। राजस्थान की निचली अदालतों की करें तो पांच साल से पुराने 4 लाख से अधिक मामले लंबित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+