Diwali 2021: राजस्थान सीमा पर BSF IG पंकज घूमर ने बढ़ाया जवानों का हौसला, तारबंदी के पास जले दीप
जैसलमेर, 11 नवंबर। रोशनी और खुशियों का त्योहार दीपावली देशभर में घूमधाम से मनाया जा रहा है। रसोइयां मीठे मीठे पकवानों से महक रही हैं। घर-घर की हर मुंडेर रोशन है।

इधर, भारत-पाकिस्तान सीमा पर राजस्थान में भी जवानों ने दीपोत्सव का जश्न मनाया। सीमा सुरक्षा बल के सीमांत हैडक्वार्टर राजस्थान के आईजी पंकज घूमर दीपावली मनाने के लिए सीमावर्ती जिले जैसलमेर पहुंचे। यहां पर उन्होंने जवानों के साथ दीवाली मनाई।
भारत-पाक सीमा पर पिलर नंबर 609 व सीमा चौकी बबलियान में जवानों के साथ दीपावली मनाए जाने के दौरान आईजी ने विषम परिस्थितियों में देश की सुरक्षा में जुटे जवानों की हौसला अफजाई की और जवानों सभी हालातों में व प्रत्येक चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
बीएसएफ़ आईजी ने बार्डर पर दीये जलाए और जवानों का मुंह मीठा करवाया। इस दौरान महिला जवानों ने रंगोली सजाई। पंकज घूमर ने हौसला अफजाई की और दीपोत्सव की बधाई दी। इस मौके पर बीएसएफ़ डीआईजी नॉर्थ अरुण कुमार, 166 वीं वाहिनी के कुलवंतराय शर्मा सहित अन्य अधिकारी व सीमा सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications