Rajasthan: भाई ने बहन के घर से चुराए डेढ़ करोड़ रुपए, नोट गिनने को मंगवानी पड़ी मशीन
राजस्थान के खाटूश्यामजी पुलिस थाना इलाके में अजीब मामला सामने आया है। एक भाई ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर बहन के घर डाका डाल दिया। डेढ़ करोड़ रुपए चुरा लिए। एक आरोपी को जयपुर ग्रामीण की रेनवाल पुलिस ने पकड़ लिया।
रेनवाल पुलिस थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि खाटूश्यामजी पुलिस थाना इलाके के वार्ड 18 निवासी बंशीलाल खटीक ने रिपोर्ट दी कि 9 जून को वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल कुचामन सिटी गया था।

वहां पत्नी ने घर में रखे पैसा का जिक्र किया था। इस पर पत्नी का भाई विकास अपने साथी मनोज कुमार रैगर, प्रकाश व अन्य के साथ खाटू पहुंचकर उनके घर में रखे डेढ़ करोड़ रुपए चुरा लिया और उसके बाद बाइक पर सवार होकर तीनों भाग गए।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई और जयपुर ग्रामीण की किशनगढ़-रेनवाल पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार रैगर को पकड़ लिया। उससे बाकी साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
बहन के घर से डेढ़ करोड़ रुपए चुराने वाले आरोपी के पकड़े जाने की सूचना पर खाटूश्यामजी एसएचओ राजाराम लेघा भी रेनवाल पुलिस थाने पहुंचे। आरोपी से बरामद चोरी के एक करोड़ 47 लाख 41 हजार 600 रुपए को गिनने के लिए एसबीआई के कर्मचारी को मशीन लेकर बुलाना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications