लगन टीका से पहले दुल्हन की मौत, 10 दिन बाद एक साथ थी तीन बहनों की शादी
सीकर। राजस्थान के सीकर जिले से हर किसी को झकझोर देने वाली खबर आई है। यहां के गांव चला में एक दुल्हन की लगन टीका से पहले मौत हो गई। उसका शव गुहाला की काटली नदी क्षेत्र में स्थित गंदे पानी के जोहड़ में पड़ा मिला है।

जानकारी के अनुसार गांव गुहाला निवासी संतोष चेजारा की तीन बेटियां रेखा, सोनम व अंजू की 27 नवम्बर को एक साथ शादी होनी है। घर में तीन बेटियों की शादी की तैयारियां चल रही थी। 18 नवम्बर को लगन टीके की रस्म होनी थी।
मंगलवार सुबह अंजू शौच के लिए गई तो जोहड़ की पाल में डूबने से मौत से हो गई। आस-पास के लोगों ने उसका शव पानी में पड़ा देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर गुहाला पुलिस चौकी प्रभारी सुंडाराम सैनी व सरपंच सुनीता चौहान ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। शादी का माहौल मातम में बदल गया है। घटना की जानकारी पाकर आस पास के गांव के सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications