रात को प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी का परिजनों ने पीट-पीटकर कर दिया मर्डर
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुआ प्रेमी जिंदगी की जंग हार गया। वह रात को उससे मिलने आया था। तब प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया था। जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर के मुकलावा थाना क्षेत्र के गांव 3 आरपीएम में रात को प्रेमिका से मिलने आए युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। युवक को देखकर परिजनों में इतना गुस्सा था कि उसे लाठियों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

14 दिसंबर को हुई घटना के बाद घायल प्रेमी का श्रीगंगानगर में इलाज चल रहा था। बुधवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट पर पिता-पुत्र सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मुकलावा थाना प्रभारी जय सिंह जाखड़ ने बताया कि गांव 3 आरपीएम के रहने वाले हरजोत सिंह 14 दिसंबर को अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए सतनाम सिंह की ढाणी में गया था।
देर रात युवक को देखकर परिजनों ने अपना आपा खो दिया।जिसके बाद परिजनों और युवक में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान सतनाम सिंह की बेरहमी से पिटाई की गई और वो गंभीर घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरा मामला अवैध संबंधों से जुड़ा हुआ है। फिलहाल मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। गुरुवार को मेडिकल बोर्ड के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications