मां के जन्मदिन पर तोहफा देने के लिए 35 किलो सिक्के लेकर युवक पहुंच गया शोरूम

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले के सहारन नगर में एक ऐसी खबर आई है, जिसे पढ़कर आप भावुक हो सकते हैं। जहां एक बेटे ने अपनी मां को जन्मदिन के मौके पर तोहफा देने के लिए जो कदम उठाया है। उसके बारे में जानकर हर कोई उस बेटे की तारीफ कर रहा है।

boy carrying 35kg coins for gift to his mother

दरअसल, 17 वर्ष के रामसिंह ने सुबह के वक्त अखबार में फ्रिज का विज्ञापन देखा तो शोरूम में फोन कर बताया कि आज उनकी मां का जन्मदिन है और वह उन्हें तोहफे के तौर पर फ्रिज गिफ्ट करना चाहते हैं। लेकिन वह सिर्फ सिक्कों में ही फ्रिज का भुगतान कर पाएंगे। क्योंकि उनके पास केवल सिक्का ही है। शोरूम संचालक हरिकिशन खत्री ने सिक्कों को स्वीकार करने की हामी भर दी।

boy carrying 35kg coins for gift to his mother

इसके बाद रामसिंह एक बोरे में करीब 35 किलो के सिक्के लेकर शोरूम पहुंच गया। जमा किए गए सिक्कों में एक, दो, पांच और दस रुपये के सिक्के थे। जब शोरूम संचालक ने सिक्के गिनवाएं तो दो हजार रुपये कम निकले। इस पर किशोर की भावनाओं का कद्र करते हुए हरिकिशन ने फ्रिज की कीमत पर दो हजार रुपये की छूट तो दी है साथ में एक तोहफा भी दिया।

बता दें कि रामसिंह को बचपन से ही गुल्लक में पैसे जमा करने का शौक है। गुल्लक भर जाता तो नोट निकालकर मां पप्पूदेवी को दे देता लेकिन सिक्कों को संभालकर रखता था। और इस तरह करते-करते उन्होंने 12 साल में 13, 500 रुपये एकत्रित कर लिया। इन्हीं सिक्कों को लेकर वह शिव शक्ति नगर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में फ्रिज लेने पहुंचा था।

यह भी पढ़ेंः राजस्थान: थड़ी पर चाय पीते ही बेहोश होते चले गए हरियाणा-यूपी के 14 श्रद्धालु, 7 रेफर..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+