Rajasthan: बूंदी में तलवास के गुरूकुल में अग्नीकांड, तीन बच्चे झुलसे, जांच में जुटे अधिकारी
Rajasthan Child Fire News: राजस्थान के बूंदी जिले में संचालित एक गुरूकुल में अचानक आग लगने से तीन मासूम बच्चे गम्भीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और बच्चों के परिजनों के कोलाहल।
दरअसल बूंदी जिले के नैनवा उपखंड क्षेत्र के तलवास गांव में स्थित एक गुरुकुल में गुरुवार को अचानक आग लगने से 3 बच्चे बुरी तरह से झुलस गए हैं वहीं 2 बच्चों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से उन्हें कोटा रैफर कर दिया गया।
उधर जानकारी सामने आई है कि तीनों बच्चों की हालत नाजूक होने पर अब उन्हे कोटा से जयपुर रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मोईकलां निवासी 14 वर्षीय शिवशंकर जोशी की हालत काफी नाजूक है। जो करीब 80 फीसदी झुलस गया है। अन्य दोनों छात्रों की हालत भी स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद परिजन एम्बुलेंस से बच्चों के साथ जयपुर के लिए रवाना हुए है, परिजनों ने कहा है कि टेबल फैन के स्पार्क होने की बात गले नहीं उतर रही है।
आपकों बता दे कि आज बूंदी जिले के नैनवां तहसील के तलवास गांव में स्थित गुरुकुल में अचानक आग लग गई थी। जिसमें तीन बच्चे झुलस गए थे । नैनवा अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद बच्चों को बूंदी जिला अस्पताल में रेफर किया गया। वहीं जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर बच्चों को कोटा रैफर कर दिया गया. बच्चों की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है।
इधर घटना के बाद तहसीलदार रामराय मीना मौके पर पहुंचे और गुरूकुल में बच्चों से घटना को लेकर जानकारी जुटाई साथ ही गुरूकुल कमेटी से पूछताछ की ।
गुरूकुल में अग्नीकांड पर बोले तहसीलदार रामराय मीना pic.twitter.com/aFAE2BzMRf
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) October 3, 2024
जानकारी के अनुसार जिन बच्चों को कोटा रेफर किया गया है वो करीब 80 फीसदी तक झुलस गए हैं और उनकी हालत काफी गंभीर है।
वहीं गुरुकुल में हुए अग्निकांड को लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस दौरान नैनवा डीएसपी शंकर लाल मीणा ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालातों की जानकारी ली। साथ ही कोटा अस्पताल भी पहुंचे और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर संबंधित डॉक्टर्स से बातचीत की। इस दौरान डीएसपी शंकर लाल मीना ने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि मच्छर भगाने के लिए आग जलाई गई थी जिससे घटना हो गई। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच पड़ताल की जा रही है।
तलवास के गुरूकुल में अग्नीकांड पर बोले डिप्टी शंकर मीना pic.twitter.com/YukH3bcdoq
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) October 3, 2024












Click it and Unblock the Notifications