Rajasthan News: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने जारी किया 12वीं कक्षा का परिणाम, देखिए किसने मारी बाजी

Board of Secondary Education Rajasthan Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के कला,विज्ञान और वाणिज्य विषय के रिजल्ट घोषित कर दिए है। बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारकर कीर्तिमान रचा है।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कला, विज्ञान और वाणिज्य के नतीजे सोमवार को दोपहर 12.15 बजे जारी कर दिए गए। सचिव कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं में 8 लाख 66 हजार 270 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वरिष्ठ उपाध्याय में 3671 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

board-of-secondary-education-rajasthan-declared-12th-class-results-girl-students-created-a-record

बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेशचंद्र शर्मा तीनों परिणाम एक साथ जारी किया। इस साल विज्ञान वर्ग का रिजल्ट 97.73%, वहीं वाणिज्य वर्ग का 98.95% और कला वर्ग का 96.88% रहा है।

इस बार भी लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने तीनों संकाय में बाजी मारकर अपना परचम फहराया है। परिणाम जारी करने के बाद बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

आरबीएसई कक्षा 12 परीक्षा 2024 के लिए उत्तीर्ण अंक 33 प्रतिशत है। आरबीएसई परिणाम 2024 घोषित होने के बाद जो उम्मीदवार अपने ग्रेड की समीक्षा कराना चाहते हैं, वे पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

पिछले साल आरबीएसई 12वीं कला परिणाम 2023 25 मई, 2023 को जारी किया गया था। 18 मई को विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम का आरबीएसई 12वीं परिणाम 2024 जारी किया गया था।

पहली बार बोर्ड ने तीनों संकाय का परिणाम एक साथ किया जारी

विज्ञान संकाय का कुल परिणाम रहा 97.73 प्रतिशत

छात्रों का परिणाम रहा 97.08 प्रतिशत

छात्राओं का परिणाम 98.90 रहा प्रतिशत

वाणिज्य संकाय का कुल परिणाम रहा 98.95 प्रतिशत

छात्रों का परिणाम रहा 98.66 प्रतिशत

छात्राओं का परिणाम रहा 99.51 प्रतिशत

कला संकाय कुल परिणाम रहा 96.88 प्रतिशत

छात्रों का परिणाम रहा 95.80 प्रतिशत

छात्राओं का परिणाम रहा 97.86 प्रतिशत

इस बार भी छात्राओं ने मारी बाजी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+