जयपुर: SMS अस्पताल की लैब में धमाका, हादसे में 2 टेक्नीशियन घायल
जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल की सेंट्रल लैब में सोमवर को जोरदार धमाके के साथ सैंपल जांच मशीन सेंट्रीफ्यूगल फट गई। यह ब्लास्ट जयपुर के टोंक रोड स्थित अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुआ। इस हादसे में वहां काम कर रहे दो संविदा कर्मचारी राहुल और बनवारी बुरी तरह से घायल हो गए, जिनका ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। हादसा सुबह 10 बजे उस समय हुआ जब शुरुआती जांच के लिए मशीन में 36 सैंपल लगाए जा रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने रूम को सील कर दिया है। एफएसएल टीम जांच में जुटी हुई है।

लैब टैक्निशयन जितेंद्र शर्मा मशीन को शुरू करके फोन सुनने के लिए दूसरे रूम में चले गए। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद रूम में मशीन के टुकड़े-टुकड़े बिखरे नजर आए। जांच के लिए आए सैंपलों के फटने से रूम में जगह-जगह ब्लड के छींटे फैल गए। आवाज सुनकर आसपास के मरीज एकत्रित हो गए। अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। आपको बता दें कि सेंट्रीफ्यूगल मशीन (ब्लड टेस्ट मशीन) की स्पीड एक मिनिट में 5 हजार रोटेशन प्रति मिनट है।
आपको बता दें कि अस्पताल में मशीन फटने की चार माह में यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी मई में लैब में इंक्यूबेटर फट गया था। इससे रूम में आग लग गई थी। लैब टेक्नीशियंस ने आग पर काबू पाया। जांच में सामने आया कि इंक्यूबेटर को ठंडा करने वाला कूलिंग फैन ही नहीं था। इससे गर्म होने से मशीन फट गई थी।












Click it and Unblock the Notifications