Rajasthan News: भाजपा का 13 जून से लगेगा प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई दरबार, यह नेता करेंगे समाधान

Bjp Rajasthan News: राजस्थान में भाजपा की भजनलाल सरकार ने फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक बार फिर से जनसुनवाई दरबार लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।

यह जनसुनवाई दरबार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देश पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में 13 जून को फिर से शुरू किया जा रहा है। जिसमें रोजाना दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी फरियादियों की समस्याओं का समाधान करेंगे

bjps-public-hearing-court-will-be-held-in-the-state-office-from-june-13-leaders-will-solve-the-pro

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देश पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल 13 जून गुरूवार से आमजन की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण हेतु जनसुनवाई शुरू की जाएगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह जनसुनवाई प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक भाजपा प्रदेश मुख्यालय में की जाएगी।

इस दौरान प्रतिदिन भाजपा प्रदेश पदाधिकारी भाजपा प्रदेश कार्यालय पर मौजूद रहकर आमजन से प्राप्त शिकायतों का संबधित विभाग और सरकार के स्तर पर समाधान करेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि भाजपा की भजनलाल शर्मा सरकार जनता की सरकार है।

प्रदेश की जनता में यह संदेश है कि आमजन की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद बेहद गंभीर हैं, इसलिए प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही उन्होने तुरंत सभी विभागों की बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर देश की जनता ने भरोसा किया और तीसरी बार उन्हे देश का प्रधानमंत्री बनने का अवसर दिया।

शपथग्रहण के साथ ही केद्र की राजग सरकार बिना देर किये एक गति और अत्योंदय का भाव लेकर जनता की सेवा में जुट चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+