Rajasthan: भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज, सीएम भजनलाल के साथ कौन बने नए सदस्य

Rajasthan News: राजस्थान में आज भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को नई सदस्यता के प्रमाण पत्र सौंप कर किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि 88 00 00 2024 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर देश की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य बन सकते है। राजस्थान के 51 हजार 700 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता 200-200 सदस्य बनाने के लक्ष्य को हासिल करेंगे

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ प्रेमचंद बैरवा को पार्टी का सदस्य बनाकर प्रदेश में सदस्यता अभियान का आगाज किया।

bjps-membership-drive-begins-in-rajasthan-cm-bhajan-lal-and-deputy-cm-take-new-membership

सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का आह्वान किया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की जनता को पार्टी की रीति-नीति और पंच निष्ठाओं से अवगत कराते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य बनाए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज देश में परिवारवादी या व्यक्ति विशेष पर आधारित राजनैतिक पार्टियां कार्य कर रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित वो पार्टी है जहां अंत्योदय की अवधारणा पर कार्य किया जाता है।

राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है और मोदी सरकार जनता के लिए लगातार काम कर रही है। हम सब को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच में जाना हैं और आम जनता को पार्टी परिवार से जोड़ना है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर अभियान की शुरुआत की है। अब भाजपा प्रदेश के साथ जिलों में सघन अभियान चलाएगा।

भाजपा के कार्यकर्ता इस अभियान को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक लेकर जाएंगे। सदस्यता अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्याें से अवगत करवाए और मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जनता के बीच जाकर चर्चा करें।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा राजनीति राज के लिए नहीं, देश बदलने के लिए करती हैं। भाजपा हर व्यक्ति को उसका हक मिले, इसके लिए काम करती हैं। देश का किसान, महिला, युवा आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। हमारी सरकार बजट और योजनाओं के आधार पर काम कर रही है।

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा प्रदेश में सवा करोड़ सदस्यों को पार्टी परिवार का सदस्य बनाएगी। इसके लिए राजस्थान के 51 हजार 700 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता को 200-200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

भाजपा सदस्यता अभियान के तहत 88 00 00 2024 नंबर पर मिस्ड कॉल कर या नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूआर कोड स्कैन करके कोई भी व्यक्ति सदस्य बन सकता है। यह अभियान दो चरणों में चलेगा। इसका पहला चरण 25 सितंबर तक और दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+