Rajasthan: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा दावा, जानिए क्या ?
Hariyana- Jammu Kashmir Election Result 2024: देश के हरियाणा और जम्मू-कश्मीर राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर आ रहे रूझान को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया।
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम पर मदन राठौड़ ने कहा कि हरियाणा में पीएम मोदी ने जो देश की प्रतिष्ठा बढ़ाई, विकास के नए आयाम स्थापित किए, उस पर जनता ने मुहर लगाई है।
कांग्रेस ने भ्रम फैलाने कोशिश की लेकिन जनता ने उनको नकारा, हरियाणा में कांग्रेस ने सारे हथकंडे अपनाए, उनकों लगता था हम चुनाव जीतेंगे, लेकिन जनता ने कांग्रेस को नकार दिया।

कांग्रेस ने भ्रम पैदा किया था कि बीजेपी आरक्षण खत्म कर देगी, राहुल गांधी ने विदेश में जाकर कहा कि हम सत्ता में आए तो आरक्षण खत्म करेंगे, लेकिन जनता अब समझ गई और कांग्रेस को सबक सिखाया।
हरियाणा में किसान आंदोलन का थोड़ा बहुत नुकसान हुआ, मोदी सरकार जो किसान बिल लेकर आई वो जनता के हित में थे। पीएम मोदी ने जो कहा वो करके दिखाया, जम्मू-कश्मीर में चुनाव परिणाम कुछ भी हो, लेकिन वहां निष्पक्ष चुनाव हुए यह बड़ी उपलब्धि है, पत्थरबाज आज कश्मीर से गायब हो गए, वहां पर शांति का वातावरण है।
राजस्थान के विधानसभा उपचुनावों को लेकर भी मदन राठौड़ ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उपचुनावों में भी हम ही जीतेंगे।












Click it and Unblock the Notifications