Rajasthan: राजकुमार रोत पर पलटवार तो किरोड़ी की वकालत क्यों ? भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी क्या बोले ?
Rajasthan By Election News: राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। भाजपा-कांग्रेस के साथ अन्य राजनीतिक दलों में सरगर्मियां तेज हो गई है।
एक ओर प्रदेश की आदिवासी सीट डूंगरपुर जिले की चौरासी को लेकर भाजपा असमंजस की स्थिति में हो तो दूसरी ओर डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना के गृह जिले दौसा में प्रत्याशी चयन टेढी खीर बन गया है।
पहले बात करते है चौरासी विधानसभा सीट की, इस सीट पर भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के राजकुमार रोत पहले विधायक निर्वाचित हुए फिर लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हो गए। जिसके चलते यह सीट उपचुनाव के लिए रिक्त हो गई।

इस सीट पर आदिवासी बाहुल्य होने से और कांग्रेस के दिग्गज नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय के भाजपा में जाने के बाद सियासी समीकरण काफी बदल गए है। भाजपा ने कोशिश की मालवीय को सासंद निर्वाचित करने की लेकिन युवाओं के जनसमर्थन के चलते बाप पार्टी के राजकुमार रोत सांसद निर्वाचित हो गए।
इधर कुछ ऐसा ही हाल डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना के गढ़ दौसा में हुआ जहां भाजपा ने लोकसभा चुनावों में कन्हैया लाल मीना पर दांव लगाकर उसकों जिताने के लिए पीएम मोदी तक को सड़क पर उतार दिया लेकिन कांग्रेस के मुरारी के आगे कन्हैयालाल हार गए।
अब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने इन दोनों ही सीटों को लेकर अपना बड़ा बयान दिया है। उपाध्यक्ष सैनी ने जहां राजकुमार रोत पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी की कभी प्रदेश में सरकार बन नहीं सकती है।
सैनी ने कहा कि राजकुमार ने युवाओं को लेकर जो बड़े वादे किए है, उनके पास देने को कुछ नहीं है। सरकार कभी उनकी हो नहीं सकती तो वादे पूरे कर नहीं पाएंगे।
आदिवासी युवाओं में आज बेरोजगारी बढ़ी है, मैने वहां बहुत काम किया है। करीब से देखा है, वहां के युवाओं में एक जुनुन था कि हमारा नेता चुनकर आएगा, कई प्रकार की भ्रांतियां वहां फैलाई गई थी। लेकिन अब वहां पर भाजपा की जीत ऐतिहासिक होगी।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष सैनी ने डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना को लेकर कहा कि मीडिया और राजनीतिक लोग डॉक्टर किरोड़ी को लेकर अफवाह फैला रहे है। डॉक्टर किरोड़ी किसी समाज के नेता नहीं है, वो राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री है। हम दौसा की सीट पर भी जीत हासिल करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications