Rajasthan News: एग्जिट पोल पर कांग्रेस का मंथन, भाजपा नेताओं ने यूं कर दिया पलटवार

Jaipur News: राजस्थान में लोकसभा चुनावों के परिणाम को लेकर सामने आए एग्जिट पोल को लेकर आज कांग्रेस का महामंथन हुआ। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी आलाकमान को दावे किए और इसका वीडियो वायरल हो गया।

अब डोटासरा के वीडियो को लेकर भाजपा नेता कांग्रेस पर हमलावर हो गए है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि कांग्रेस मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है।

हार के डर से बौखलाई कांग्रेस, लोकसभा चुनावों के एक्जिट पोल आने के साथ ही कांग्रेसी अलापने लगे ईवीएम का राग।

bjp-state-general-secretary-shravan-singh-bagdi-hit-back-at-congresss-deliberation-on-exit-polls

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने गोविंद सिंह डोटासरा के वीसी के दौरान दिये जा रहे फीडबैक वाले वायरल वीडियो पर पलटवार करते हुए कहा कि पीसीसी चीफ डोटासरा अपनी पार्टी के आलाकमान को ही गुमराह कर रहे हैं।

प्रदेश की जनता जानती है कि विधानसभा चुनाव के दौरान डोटासरा ने सार्वजनिक रूप से दंभ भरते हुए कहा था कि इस बार कांग्रेस 156 सीटों के साथ दोबारा सत्ता में आएगी।

परिणाम आने के बाद कांग्रेस की प्रदेश में क्या स्थिति हुई वह किसी से छिपी हुई नहीं है। पिछली कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में युवा, किसान, महिलाएं और दलितों के साथ जो अत्याचार हुआ उसको प्रदेश की जनता भूली नहीं है।

पेपर लीक के नाम पर 70 लाख से ज्यादा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ वहीं सैंकड़ों किसानों की जमीनें नीलाम की गई। महिलाओं के साथ दुष्कर्म मामले में राजस्थान देश में सबसे आगे पहुंच गया था। ऐसे में डोटासरा का 11 से 12 लोकसभा सीटों पर जीत का दावा पूरी तरह बेबुनियाद है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने लोकसभा चुनाव 2024 में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकासवादी राजनीति पर विश्वास जताया है।

देशभर के मीडिया संस्थानों द्वारा किये गये एक्जिट पोल सर्वे में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलता देखकर कांग्रेस ने फिर से ईवीएम का राग अलापना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस के लिए यह नया नहीं है, जहां भी जिस चुनाव में उन्हे हार मिलती है तब हार का ठीकरा ईवीएम पर ही फोड़ते हैं। प्रदेश की जनता कांग्रेस की नीतियों से पूरी तरह त्रस्त थी इसलिए जनता ने राजस्थान में डबल ईंजन की भजनलाल शर्मा सरकार को चुना।

आज सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महज पांच माह में रिकॉर्ड कार्य हुए हैं। भजनलाल सरकार ने ईआरसीपी, पीकेसी लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, पेपर माफियाओं पर नकेल कसने जैसे ऐतिहासिक कार्य किए है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने भाजपा के संकल्प पत्र में किए 45 फीसदी वादों को पूरा करने का काम किया है। इतना ही नहीं, भीषण गर्मी के इस दौरान में पहली बार किसी सरकार ने जिला प्रभारी सचिवों को फील्ड में भेजकर जनता की समस्याओं का समाधान करवाया।

ऐसे में प्रदेश की जनता ने भाजपा की डबल इंजन सरकार के कार्यों को देखते हुए लोकसभा प्रत्याशियों का भारी मतों से विजयी बनाया है। प्रदेश में भाजपा तीसरी बार हैट्रिक लगाने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+