भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट में ती उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। पार्टी ने इस लिस्ट में बारी से गिर्राज सिंह मलिंगा, बाडमेर से दीपक कड़वासरा, पतपदरा से अऱुण अमरराम चौधरी को टिकट दिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी और आखिरी लिस्ट को जारी कर दिया। इससे पहले पार्टी ने पहली लिस्ट में 15 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। पार्टी सभी 200 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। प्रदेश में 25 नवंबर को चुनाव होगा। इस बार पार्टी ने कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया है। प्रदेश में नामांकन की आखिरी तारीख 6 नवंबर है, मतदान की तारीख 25 नवंबर और मतगणना की तारीख 3 दिसंबर है।
पांचवी लिस्ट में भाजपा ने हनुमानगढ़ से अमित चौधरी, कोलायत से अंशुमान सिंह भाटी, सरदारशहर से राजकुमार रिणवा, शाहपुरा से उपेन यादव, सिविल लाइंस से गोपाल शर्मा, किशनपोल से चंद्रमोहन बटवाडा, आदर्श नगर से रवि नय्यर, भरतपुर से विजय बंसल, राजखेरा से नीरजा अशोक शर्मा, मसूदा से अभिषेक सिंह, शेरगढ़ से बाबूसिंह राठौड़, मालवी से केजी पालीवाल, पीपल्दा से प्रेमचंद गोचर, कोटा उत्तर प्रहलाद गुंजल और बारां अटरू राधेश्याम बैरवा को टिकट दिया है।
भाजपा ने पहली लिस्ट में 41 उम्मीदवारों, दूसरी में 83 उम्मीदवारों, तीसरी में 58 उम्मीदवारों को टिकट दिया जबकि चौथी में 2 और पांचवी में 15 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। अहम बात यह है कि पांचवी लिस्ट में दो उम्मीदवारों के नाम को बद दिया गया है। ऐसे में पांचवी लिस्ट में 13 ही उम्मीदवार सामने आए हैं। बारां-अटरू से राधेश्याम बैरवा तो कोलायत से पूनम कंवर की जगह अभिषेक सिंह भाटी को टिकट दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications