Lok Sabha Election: राजस्थान में भाजपा की आज सकती लिस्ट, इन नेताओं का कट सकता पत्ता...!
Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर 25 सीटों पर छिड़े सियासी संग्राम में नेताओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। जिन नेताओं का पार्टी से टिकट कट चुका है वो पार्टियां बदल चुके है। ऐसे में अब भाजपा की शेष 10 सीटों पर नामों के ऐलान का इंतजार है।
राजस्थान के सियासी गलियारों में चर्चा है कि आज भाजपा शेष 10 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है। चर्या तो यह भी कि इस लिस्ट में कुछ सांसदों के टिकट काट जा सकते है।

नाम कटने वाले नेताओं में सबसे बड़ा नाम टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट पर दो बार से लगातार सांसद और प्रमुख व्यवसायी सुखबीर सिंह जौनापुरिया का बताया जा रहा है।
वहीं राजससंद सीट पर भी राजेंद्र राठौड़ को टिकट देने की चर्चाओं पर विराम लगता हुआ नजर आ रहा है। चर्चा है कि यहां पर किसी महिला नेता को टिकट दिया जा सकता है।
भाजपा के अंदरखाने चल रही चर्चाओं की माने तो शेष बची 10 सीटों में 4 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया जा सकता है।
लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी पार्टियां एड़ी से चोटी का जोर लगाकर तैयारियों में जुटी हुई हैं। कांग्रेस ने राजस्थान की 5 और सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हाल ही में की., वहीं आज (शनिवार, 23 मार्च) को बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हो सकती है।
राजस्थान में बीजेपी ने 25 सीटों में से 15 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बाकी की 10 सीटों पर प्रत्याशियों का सभी को इंतजार हैं। इन सीटों को लेकर लगातार बीजेपी आलाकमान मंथन कर रहा है।
बीजेपी सूत्रों की माने तो बीजेपी आज राजस्थान की बची सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। इन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि जयपुर में बैठक के दौरान हर सीट पर तीन नाम तय हुए हैं ।
लेकिन दिल्ली की बैठक में इन तीन नामों में से एक पर मुहर लगेगी। हालांकि जयपुर, जयपुर ग्रामीण, राजसमंद, दौसा, सवाई माधोपुर और झुंझुनूं सीट पर पेंच फंसा हुआ नजर आ रहा है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि जयपुर, जयपुर ग्रामीण, राजसमंद, दौसा, सवाई माधोपुर और झुंझुनूं सीट पर बीजेपी महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतार सकती है।
बीजेपी सूत्रों की माने तो आज दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक होगी, जिसमें राजस्थान के सीएम, दोनों डिप्टी सीएम के साथ अन्य बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। इस बैठक के बाद देर शाम तक बीजेपी कुछ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications