अदालत से अस्थायी राहत मिलने के बाद भी राहुल गांधी आरोपी, चर्चा के लिए संसद में स्वागत-राज्यवर्धन राठौड़
राहुल गांधी की सांसदी बहाली पर भाजपा नेता मेजर राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि वो अभी भी आरोपी हैं।
केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी की सांसदी बहाल कर दी गई है। मंगलवार से वे लोकसभा में केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में हैं।
कोर्ट ने राहुल गांधी को 'मोदी सरनेम' को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में राहत प्रदान की है। सोमवार को उनकी लोकसभा सदस्यता बहाली के संबंध में अधिसूचना लोकसभा सचिवालय में जारी की गई।

राहुल गांधी को कोर्ट से राहत मिलने पर भाजपा के कई नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। राजस्थान में जयपुर ग्रामीण से भाजपा सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी को एक मामले में भले ही अदालत से अस्थायी राहत मिल गई हो, लेकिन वह अभी भी अपराधी हैं। चर्चा के लिए संसद में उनका स्वागत है। ये वो लोग हैं जिन्होंने हमेशा कोशिश की संसद में चर्चा बंद करो।
राठौड़ ने कहा कि किसी मामले में सजा देना व अस्थायी रिहा करना कानूनी कार्रवाई है। एक गंभीर मामले में वे अभी आरोपी हैं और जमानत पर बाहर हैं। ये तो वो लोग हैं, जो सदन को चलने नहीं दे रहे थे। चर्चा रोक रहे थे। अब कम से कम सड़क पर नहीं सदन में आकर चर्चा तो हो। सरकार ने जो काम किया है। उसका सामना तो करें। बचकर नहीं भागे।
राठौड़ बोले कि हम तो तैयार हैं। वो आइए। चर्चा कीजिए। स्वागत करते हैं, मगर वो जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। वो समझ रहे हैं कि पूरे देश से ऊपर है उनका परिवार।












Click it and Unblock the Notifications