Jodhpur News: भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने आरसीए विवाद पर पुत्र मोह को लेकर कसा तंज,देखिए क्या बोले ?
Rajasthan News: भाजपा के पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने आज पहली बार अपनी हार को लेकर कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि "पहली बार हार का फल चखा, खट्टा भी है,मीठा भी"।
पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ अपने एक निजी कार्यक्रम के लिए जोधपुर पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प वाला पहन कर स्वागत किया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने विधानसभा चुनाव में अपनी हार को लेकर कहा कि राजेंद्र राठौड़ एक जमीनी कार्यकर्ता हुं पहली बार हार का फल चखा है, खट्टा भी है, मीठा भी है। स्वाद भी है और बेस्वाद भी है। उन्होंने कहा पार्टी कहेगी तो लोकसभा चुनाव लड़ूंगा दवा नहीं करूंगा ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने विधानसभा चुनाव में अपनी हार को लेकर कहा कि राजेंद्र राठौड़ एक जमीनी कार्यकर्ता हु पहली बार हार का फल चखा है, खट्टा भी है, मीठा भी है। स्वाद भी है और बेस्वाद भी है।
एक निजी होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि राजसमंद सीट से चुनाव लड़ने की बात पर कहां की अगर पार्टी चुनाव लड़ने को रहेगी तो चुनाव लड़ूंगा लेकिन इसको लेकर दावा नहीं करूंगा।
अगर पार्टी बूथ स्तर संभालने को रहेगी तो वह भी करूंगा राठौर ने कहा कि पिछली सरकार में योजनाओं को लेकर कर्ज में डुबाने का आरोप लगाया है।
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि आरसीए सरकारी जमीन और ऑफिस का दुरुपयोग कर रहा था। उन्होंने पुत्र के मोह पर तंज कसा, कई बार सरकारी नोटिस दिए गए किसी की सुनवाई नहीं की गई सरकार खैरात नहीं बांट सकती।
कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि बिना शर्त शामिल हो रहे हैं वह पार्टी की कार्य प्रणाली और भाजपा सरकार में प्रदेश में हुए हो रही विकास कार्यों को लेकर शामिल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications