Kuldeep Jaghina: भरतपुर में BJP नेता कृपाल जघीना मर्डर के आरोपी गैंगस्‍टर को रोडवेज बस में गोलियों से भूना

भाजपा नेता कृपाल जघीना मर्डर केस के आरोपी कुलदीप जघीना को पुलिसकर्मी पेशी पर भरतपुर कोर्ट लेकर जा रहे थे। रास्‍ते में बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची झोंककर गोली मारकर उसकी हत्‍या कर दी।

राजस्‍थान में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बस में भाजपा नेता कृपाल जघीना की हत्‍या के आरोपी कुलदीप जघीना की गोलियों से भूनकर हत्‍या कर दी गई। वारदात से बस में हड़कंप मच गया।

कुलदीप जघीना का मर्डर राजस्‍थान के भरतपुर में अमोली टोल प्‍लाजा के पास बुधवार दोपहर 12 बजे हुआ है। पुलिस कुलदीप जघीना और उसके साथी विजयपाल को पेशी के लिए बस से भरतपुर कोर्ट ले जा रही थी।

bharatpur news

कुलदीप जघीना और विजयपाल सेंट्रल जेल में बंद थे। पुलिसकर्मी उनको पेशी पर बस में बैठाकर कोर्ट लेकर जा रहे थे। रास्‍ते में अमोली टोल प्‍लाजा पर बस रुकी तो दो बदमाश भी बस में सवार हो गए।

बदमाशों ने बस में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च डालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 15 राउंड फायर से कुलदीप की मौत हो गई। विजयपाल घायल है। उसकी हालत नाजुक है। दो यात्रियों को भी गोली लगी।

भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि कुलदीप जघीना की हत्‍या के आरोपियों की पहचान कर ली गई है। टोल प्‍लाजा से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी गाड़ी भी जब्‍त कर ली गई है।

क्‍या था कृपाल जघीना हत्‍याकांड?

बता दें कि भाजपा नेता 48 वर्षीय कृपाल जघीना जमीनों का काम करते थे। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्‍य थे। उनकी बेटी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से कॉलेज छात्रसंघ अध्‍यक्ष रह चुकी थी।

कुलदीप जघीना और कृपाल जघीना एक ही गांव के रहने वाले थे। जमीन की खरीद फरोख्‍त को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। 4 सितम्‍बर 2022 को 3 बाइक व 2 कारों में सवार होकर आए बदमाशों ने कृपाल जघीना की हत्या कर दी थी। आरोपी कुलदीप जघीना और उसके साथी विजयपाल को बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+