Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्थान भाजपा का यह नेता निकला नशे का सौदागर, पोस्त की तस्करी करते पुलिस के हत्थे चढ़ा

हनुमानगढ़। राजस्थान भाजपा का एक नेता नशे का सौदागर निकला। पुलिस ने इन्हें पोस्त की तस्करी करते पकड़कर इनके पास से छह किलो पांच सौ ग्राम पोस्त व एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

BJP leader arrested in PCPNDT Act in Hanumangarh

राजस्थान की हनुमानगढ़ पुलिस के अनुसार सदर थाना प्रभारी लखवीरसिंह गिल के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार देर रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम सूरतगढ़ फोरलेन पर गांव डबलीराठान के नजदीक स्थित चक एक डीबीएल में पहुंची तो सामने से बाइक पर दो जने आते दिखे।

पुलिस जीप को देख उन्होंने बाइक रोक ली और वापस मुड़कर भागने लगे। मगर पुलिस ने पीछा करके उनको दबोच लिया तथा बाइक सवारों के बीच रखे थैले की तलाशी ली तो उसमें छह किलो पांच सौ ग्राम डोडा पोस्त भरा मिला। पुलिस ने डोडा पोस्त कब्जे में लेकर बाइक सवार गुरप्रीत सिंह व मदनलाल को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बाइक भी जब्त कर ली। कार्रवाई दल में हैड कांस्टेबल राजाराम स्वामी, प्रताप सिंह, कांस्टेबल संदीप वर्मा, अनिल कुमार, धर्मपाल और रामनारायण शामिल रहे।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला थानाधिकारी को सौंपी गई है। बता दें कि आरोपी गुरप्रीत सिंह (35) पुत्र बलवीरसिंह जटसिख निवासी तीस एसएसडब्ल्यू व मदनलाल सेवटा (38) पुत्र निक्कूराम कुम्हार निवासी वार्ड सोलह, डबलीराठान मौलवीबास को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर लिया गया है। मदनलाल सेवटा वर्तमान में गोलूवाला भाजपा देहात मंडल का कोषाध्यक्ष है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+